{"_id":"68ba76d637beebbee702baff","slug":"betrayed-in-friendship-on-instagram-19-year-old-girl-ujjain-to-mumbai-and-raped-by-two-minors-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3368328-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, झांसा, दुष्कर्म: युवती को मुंबई बुलाया, दो नाबालिगों ने किया रेप, पुलिस ने बचाया; लव जिहाद का प्रयास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, झांसा, दुष्कर्म: युवती को मुंबई बुलाया, दो नाबालिगों ने किया रेप, पुलिस ने बचाया; लव जिहाद का प्रयास?
Fri, 05 Sep 2025 02:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:39 PM IST
सार
उज्जैन की 19 साल की युवती को झांसा देकर दो नाबालिगों ने मुंबई बुलाया और होटल में दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी मुस्लिम समाज के हैं, उन्होंने युवती को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया था।
विज्ञापन
उज्जैन की युवती से मुंबई में दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाली एक युवती के साथ मुंबई में दुष्कर्म हुआ। मुस्लिम समाज से आने वाले दो नाबालिगों ने युवती को झांसा देकर मुंबई बुलाया और फिर होटल में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती की पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इस दौरान उसने युवती को अपनी बातों में फंसाकर उसे मुंबई बुलाया। जहां, एक होटल में उसने और उसके साथी ने युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उज्जैन के चिमनगंज मंडी क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती की महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रहने वाले नाबालिग लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। इसी बीच 28 अगस्त की रात युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। अगले दिन 29 अगस्त की सुबह परिजनों को जानकारी लगी तो उन्होंने चिमनगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
टीआई गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि जांच के दौरान युवती के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम परिजनों के साथ मुंबई रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मुस्लिम समाज हैं और नाबालिग हैं। पुलिस तीनों को लेकर उज्जैन पहुंची और केस दर्ज युवती के बयान लिए। जांच अधिकारी रुक्मिणी अहिरवार ने बताया दोनों आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'गालियां समस्या नहीं', दिग्वियज सिंह बोले- PM मोदी भी देते हैं गाली, खुद को सनातनी कहते हैं, पर मां की...
वहीं, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे झांसा देकर मुंबई बुलाया था। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ बलात्कार और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती, फिर झूठे प्यार का नाटक कर किसी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया हो।
ये भी पढ़ें: 20 लाख में भगा पाए महज 150 चूहे; प्रबंधन के पास बहाने, नवजातों का हत्यारा कौन? चूहाकांड की कहानी
