फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Gang involved in fraud in name of marriage is active victim family groom making rounds police stations

Ujjain: शादी के नाम पर जालसाजी करने वाला गिरोह सक्रिय, ठगी का शिकार परिवार और दूल्हे लगा रहे थानों के चक्कर

Mon, 22 Jul 2024 11:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2024 11:19 AM IST
सार

रतनलाल और रामू लड़की के परिजन मेरे घर आए और लड़की का फोटो दिखाया। लड़की का नाम अंजली था। तीन महीने पहले लड़की से संतोष का विवाह संपन्न हुआ और एक से डेढ़ महीने में लड़की घर से चली गई। फिर वह वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन
Ujjain Gang involved in fraud in name of marriage is active victim family groom making rounds police stations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों फर्जी शादी कराकर लाखों रुपये वसूलने वाला बड़ा गिरोह चल रहा है। इस गिरोह ने अभी तक कई शादियां करवाई और सभी की पत्नी शादी के एक से डेढ़ माह में भाग गई। अब परेशान दूल्हे थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों फर्जी शादियां करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। यह शातिर गिरोह ग्रामीण क्षेत्र के उन घरों पर विशेष नजर रखते हैं, जहां अधिक उम्र के कुंवारे लड़के हैं। जो शादी के लिए रुपये देने में सक्षम हों। जब यह गिरोह इस बात की पुख्ता जानकारी निकाल लेता है कि यह परिवार अपने लड़के के लिए कई दिनों से लड़की देख रहे हैं। लेकिन परेशान हो गए हैं, बस उसी घर पर यह गिरोह सात से आठ दिन तक पूरी तरह जमावट करता है। इस गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्य जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, पहले गांव के किसी व्यक्ति से जानकारी निकलते हैं और फिर संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच कर शादी की बात करते हैं।
विज्ञापन


फिर जब बात पक्की होती है तो एक सुंदर लड़की लड़के को दिखाई जाती है। शादी की बात पक्की होती है सादगी से विवाह समारोह करने की बात यह गिरोह परिवार को बताता है और मंदिर या सादे समारोह में शादी संपन्न होती है। शादी करने के लिए यह गिरोह सामने वाले की हैसियत अनुसार दो से पांच लाख रुपये वसूलते हैं। इस फर्जी विवाह समारोह में लड़की के साथ माता-पिता भाई-बहन सब फर्जी और नकली होते हैं। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल आती है, कुछ दिनों तक तो सब ठीक चलता है। फिर शादी कराने वालों में जो रिश्तेदार बने थे, वह लड़के के घर पहुंचते हैं और किसी भी बहाने से लड़की को लेकर चले जाते हैं। इसके बाद दोबारा लड़की अपने ससुराल नहीं पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी कराने वाले युवक या परिजनों द्वारा जब फोन लगाए जाते हैं तो फर्जी शादी करने वाली लड़की और उसके परिजन युवक और उसके परिवार को दहेज एवं अन्य प्रताड़ना की धमकी देकर पुलिस रिपोर्ट की बात करते हैं। फिर लड़की वापस नहीं लौटती है। इस तरह की फर्जी शादी कर इस गिरोह के चुंगल में फंसे उज्जैन जिले की तराना तहसील के गांव बरखेड़ा निवासी संतोष ने बताया कि वह अकेला अपनी वृद्ध मां के साथ रहता है। उसकी कहीं अधिक रिश्तेदारी भी नहीं है। कई समय से विवाह के लिए परेशान हो रहा था। फिर दुर्गेश नाम का एक व्यक्ति गांव के परिचित के साथ घर पहुंचा और शादी की बात आगे चली दूसरे दिन रतनलाल और रामू लड़की के परिजन मेरे घर आए और लड़की का फोटो दिखाया लड़की का नाम अंजली था।

तीन महीने पहले लड़की से संतोष का विवाह संपन्न हुआ और एक से डेढ़ महीने में लड़की घर से चली गई और फिर वह वापस नहीं लौटी। संतोष ने बताया कि इस विवाह के लिए उसके परिवार ने ढाई लाख रुपये नकद लड़की के परिजनों को दिए थे। विवाह में भी 50 हजार का खर्च आया था। अब परेशान संतोष अपने साथ हुई ठगी की फरियाद लेकर तराना थाने और तराना के अनुविभागीय अधिकारी के यहां चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है।


शादी के नाम पर की गई ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह के गिरोह ने उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों को ठगा है। कुछ ठगोरी दुल्हन पूर्व में अपनी गैंग के साथ पुलिस की गिरफ्तार में भी आई है। लेकिन इस प्रकार की गैंग कई लोगों ने बना रखी है, जो बड़ी आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जालसाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed