फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal was decorated in the form of Hanuman in Tuesday's Bhasma Aarti

Ujjain News: भस्म आरती में हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में उठी जय महाकाल और जय हनुमान की गूंज

Tue, 21 Jan 2025 08:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 08:48 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर हनुमान जी के आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal was decorated in the form of Hanuman in Tuesday's Bhasma Aarti
हनुमानजी के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल।

विस्तार

मंगलवार की भस्म आरती के दौरान कालों के काल बाबा महाकाल को हनुमान स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। भक्तों ने इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया और जय महाकाल के साथ जय हनुमान का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर हनुमान जी के आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए आज बाबा महाकाल नियमित समय पर जागे। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार की भस्म आरती मे हनुमान स्वरूप मे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल

 

मंगलवार की भस्म आरती मे हनुमान स्वरूप मे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed