{"_id":"659f644cae97f738b30c9f93","slug":"baba-mahakal-was-decorated-in-bhasma-aarti-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्म आरती में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार, भांग का श्रृंगार मस्तक पर विराजित हुआ सर्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्म आरती में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार, भांग का श्रृंगार मस्तक पर विराजित हुआ सर्प
Thu, 11 Jan 2024 09:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:15 AM IST
सार
Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का कुछ इस प्रकार से श्रृंगार किया गया कि श्रद्धालु बाबा महाकाल के इस स्वरूप को देखते ही रह गए।
विज्ञापन
भस्म आरती में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के बाबा महाकाल में आज सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक़्कर, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का पूजन किया गया। वहीं इसके बाद बाबा महाकाल का भांग चन्दन और चेरी से निर्मित त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
सुबह बाबा महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण भगवान महाकाल को अर्पित की गई, वहीं मिष्ठान और फलों का भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
जिसके बाद भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। बाबा महाकाल के इस स्वरूप का दर्शन आज सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने किया।
विज्ञापन
