फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal gave darshan in the form of Hanuman during Bhasma Aarti

Ujjain News: मस्तक पर लगाया वैष्णव तिलक, भस्म आरती में महाबली हनुमान के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

Sat, 22 Mar 2025 08:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 08:08 AM IST
सार

बाबा महाकाल के प्रांगण में आज शनिवार को कालों के काल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर श्रृंगारित हुए। इस दौरान उन्होंने हनुमान स्वरूप में हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।

विज्ञापन
Baba Mahakal gave darshan in the form of Hanuman during Bhasma Aarti
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शनिवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें हनुमान स्वरूप में सजाया गया, श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। बाबा के दर्शन कर भक्तों ने जय-जयकार की जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंजने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:   प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन


 विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाया गया और फिर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  परिवहन विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर, नौ क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी इधर से उधर

पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर  दर्शन किए और 'जय श्री महाकाल' का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
 

बाबा महाकाल ने हनुमान स्वरूप में हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए

 
ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed