फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal decorated with Sun, Moon and Tripund in Bhasma Aarti

Ujjain News: भस्म आरती में सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, मंदिर में हरि कीर्तन प्रारंभ

Thu, 20 Feb 2025 08:17 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 08:17 AM IST
सार

मंदिर प्रांगण में 115 वर्षों से जारी हरि कीर्तन परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय कीर्तनकार डॉ. अजय अपामार्जने की नौ दिवसीय कथा आयोजित की जा रही है। इसमें राम-कृष्ण-हरि कीर्तन और शिव भक्त नाभाग कथा का वर्णन किया गया। कीर्तन प्रतिदिन संध्या 5 से 6 बजे नवग्रह मंदिर परिसर में आयोजित हो रहा है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal decorated with Sun, Moon and Tripund in Bhasma Aarti
सप्तमी की भस्म आरती मे सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, मंदिर प्रांगण में 115 वर

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मन्दिर स्थित है। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को भारत के बारह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से प्रमुख एक माना जाता है। पुण्य सलीला शिप्रा तट पर स्थित उज्जैन प्राचीनकाल में उज्जयिनी के नाम से विख्यात था। इसे अवन्तिकापुरी भी कहते थे। यह स्थान हिन्दू धर्म की सात पवित्र पुरियों में से एक है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव बड़ी धूमधाम और उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर 25 फरवरी 2025 तक अलग-अलग स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन


सप्तमी की भस्म आरती मे सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, मंदिर प्रांगण में 115 वर
विज्ञापन


प्रतिदिन की भांति श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में आज कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर श्रंगारित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। इस शृंगार के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई। उसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि गुरुवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप मे शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

सप्तमी की भस्म आरती मे सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, मंदिर प्रांगण में 115 वर

मंदिर प्रांगण में 115 वर्षों से चल रही हरि कीर्तन की परम्परा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष नौ दिवसीय नारदीय कीर्तन हेतु पुणे से राष्ट्रीय कीर्तनकार आयुर्वेदाचार्य डॉ.अजय अपामार्जने को आमंत्रित किया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में यह परंपरा विगत 115 वर्षों से भी अधिक समय से चलती आ रही है। डॉ. अजय अपामार्जने की नौ दिवसीय कथा का प्रारंभ हुआ है। कीर्तन प्रतिदिन सायं 5 से 6 बजे तक मन्दिर परिसर मे नवग्रह मन्दिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर हो रहा है। हरिकीर्तन के दूसरे दिन डॉ. अपामर्जने ने राम-कृष्ण-हरि के कीर्तन पश्यात भगवान महाकाल के भक्त की कथा शिव भक्त नाभाग कथा का वर्णन किया। संस्कारी सुपुत्र, कुल का उद्धार करता है धर्मप्रेम, मातृपितृ भक्ति, ईश्वर भक्ति से ही संभव है। श्री अपामार्जने ने कहा कि, देशभक्ति के सभी संस्कार कीर्तन के माध्यम से अत्यंत प्रभाव से संभव है। कीर्तन यह समाज में संस्कार, समाज जागृति का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कीर्तन को प्रोत्साहन देने का दिव्य कार्य श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन (म.प्र) अत्यंत श्रद्धा पूर्वक कर रही है इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कथा के दौरान तबला पर संगत श्रीधर व्यास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed