फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated like this in Bhasma Aarti today with Sun and Moon decorated on his head.

Ujjain News: भस्म आरती में मस्तक पर सूर्य और चंद्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला भी पहनी

Sun, 16 Feb 2025 07:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 07:58 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया।  सूर्य और चंद्र लगाकर बाबा महाकाल को सजाया और रुद्राक्ष की माला भी अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated like this in Bhasma Aarti today with Sun and Moon decorated on his head.
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल आज भस्म आरती के दौरान पूजन सामग्री से श्रृंगारित हुए। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर चंद्र और सूर्य लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई।  श्रृंगार के बाद उन्हें भस्म रमाई, जिसके बाद भक्तों ने  दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और 'जय श्री महाकाल' का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटा बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस श्रृंगार के दर्शन किए और 'जय श्री महाकाल' का उद्घोष किया। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री नाईक ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन
केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। 
 

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

 

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

 

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

मस्तक पर सजे सूर्य और चंद्र आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed