फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned with Tripund and Trishul in Bhasm Aarti today

Ujjain News: भस्म आरती में मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन

Sun, 23 Mar 2025 07:45 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 07:45 AM IST
सार

भस्म आरती में बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें त्रिशूल और त्रिपुंड लगाकर सजाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन
Baba Mahakal adorned with Tripund and Trishul in Bhasm Aarti today
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

बाबा महाकाल के प्रांगण में रविवार को कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर श्रृंगारित हुए। उन्होंने त्रिशूल और त्रिपुंड लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इससे पहले सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार बाद उन्हें भस्म रमाई गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
विज्ञापन

 
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष करने लगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गर्मी आते ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, नगर निगम को कुएं बावड़ी से आस

रजत मुकुट मय कुंडल भेंट किए
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रायपुर से आईं नीलम द्वारा पुरोहित रुद्रांश उपाध्याय की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट मय कुंडल भेंट किए गए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सपत्नीक किए दर्शन  
धर्मेंद्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और पुजारी आशीष शर्मा द्वारा मंत्री लोधी का स्वागत व सम्मान किया गया।

देखें तस्वीरें...

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन

 

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन

 

मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल लगाकर सजे बाबा महाकाल आज भस्म आरती मे दिए इस स्वरूप मे दर्शन

 
ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed