फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned in Bhasma Aarti wearing a garland of Rudraksh and roses

Mahakal Darshan: रुद्राक्ष और गुलाब की माला पहनकर भस्मआरती में सजे बाबा महाकाल, मुकुट ने बढ़ाई शोभा

Wed, 16 Oct 2024 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 07:47 AM IST
सार

बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार किया गया। उन्हें मुकुट पहनाया गया कि सब देखते ही रह गए। साथ ही रुद्राक्ष और गुलाब की माला भी पहनाई। 

विज्ञापन
Baba Mahakal adorned in Bhasma Aarti wearing a garland of Rudraksh and roses
बाबा महाकाल की भस्म आरती श्रृंगार

विस्तार

अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को रुद्राक्ष और गुलाब के फूलो की माला से शृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज यानी बुधवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बुधवार को बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार किया गया। उन्हें मुकुट पहनाया गया कि सब देखते ही रह गए। साथ ही रुद्राक्ष और गुलाब की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर हाटपीपलीया के पास प्रकाश सोनी संध्या आरती में सम्मिलित हुए। संध्या आरती के उपरान्त प्रकाश सोनी द्वारा मंदिर फोटोग्राफर अनिकेत सेन की प्रेरणा से रुपये 5000 की नगद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संध्या आरती प्रभारी जितेंद्र पवार द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक का विमोचन
श्री महाकाल मंदिर की अपनी एक परम्परा और इतिहास रहा है। उत्तरप्रदेश के नोएडा निवासी पिंकी राज शाह ने महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी के मार्गदर्शन से बाबा महाकाल के दर्शन से प्राप्त अनुभूति को एक पुस्तक 'महाकाल एक अविस्मरणीय अनुभव' के माध्यम से संकलित किया है। पुस्तक का विमोचन श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदीमंडपम में महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश पांचाल व पुस्तक के प्रेरणास्रोत महेश पुजारी द्वारा किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लेखिका पिंकी राज शाह का सम्मान किया गया। पुस्तक में महाकाल मंदिर की परम्परा, पुजारियों की वंश परंपरा, एतिहासिक कालखंड की स्मृतियों का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय पुजारी, राजेश वर्मा, राजेश बैरागी, रूपेश मेहता, राम शर्मा, आशीष ठक्कर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed