फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakaal dressed in the form of Shri Ganesh in Bhasmarti Mahakal Darshan Today

Ujjain News: भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, गूंजा जय श्री गणेश जय श्री महाकाल

Thu, 12 Sep 2024 07:37 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:37 AM IST
सार

गुरुवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में सजाया गया। उन्हें भस्म भी रमाई गई। एक साथ गूंज उठा जय श्री गणेश और जय श्री महाकाल।  

विज्ञापन
Baba Mahakaal dressed in the form of Shri Ganesh in Bhasmarti Mahakal Darshan Today
भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, गूंज उठा जय श्री गणेश जय श्री म

विस्तार

गणेश उत्सव के अवसर पर प्रतिदिन बाबा महाकाल अपने भक्तों को श्री गणेश के रूप में दर्शन दे रहे हैं। भस्म आरती के दौरान कभी भांग, तो कभी मावे और पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप का निर्माण किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के समय बाबा महाकाल को पूजन सामग्री से श्री गणेश के रूप में सजा कर श्रंगारित किया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि गुरुवार के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल सुबह 4 बजे भक्तों को दर्शन देने के लिए जागे। इसके बाद धूमधाम से भस्म आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को मावे से बने श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दर्शन का लाभ उठाया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज गुरुवार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल का स्नान, पंचामृत अभिषेक और केसर युक्त जल अर्पित कर, उन्हें श्री गणेश के स्वरूप में श्रंगारित किया गया। इस रूप में बाबा महाकाल को पुत्र के रूप में देख भक्तों को विशेष आनंद हुआ। इस अद्वितीय श्रृंगार को जिसने भी देखा, वह मंत्रमुग्ध हो गया। बाबा महाकाल को एक नए मुकुट से सजाया गया और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा उन्हें भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और आरती की पवित्रता का लाभ उठाया। इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार रूप का दर्शन करते हुए 'जय श्री महाकाल' और 'जय श्री गणेश' के जयकारे लगाए। भस्म आरती में बाबा महाकाल, श्री गणेश के रूप में सजकर भस्म में रम गए, और पूरे मंदिर परिसर में 'जय श्री गणेश' और 'जय श्री महाकाल' के नारे गूंज उठे।

विज्ञापन
 

भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, गूंज उठा जय श्री गणेश जय श्री म

विज्ञापन
विज्ञापन

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजाए गए बाबा महाकाल। 

 

भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, गूंज उठा जय श्री गणेश जय श्री म

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजाए गए बाबा महाकाल। 

 

भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, गूंज उठा जय श्री गणेश जय श्री म

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजाए गए बाबा महाकाल। नंदी बाबा के आज के दर्शन। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed