फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attempt to break the statue of Maharana Pratap in village Navda of Badnagar Shri Rajput Karni Sena's

Ujjain News: बड़नगर मे महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास, श्री राजपूत करणी सेना ने दी चेतावनी

Thu, 08 Aug 2024 02:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 02:17 PM IST
सार

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि घटना पांच अगस्त की है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन यह घटना उनमें कैद नहीं हुई है।

विज्ञापन
Attempt to break the statue of Maharana Pratap in village Navda of Badnagar Shri Rajput Karni Sena's
करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

विस्तार

उज्जैन जिले के बड़नगर के ग्राम नवदा में दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया। प्रतिमा को किसी वस्तु से खरोचकर खराब कर दिया गया। इसकी जानकारी गांव वालों और श्री राजपूत करणी सेना के लोगों को लगी तो उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए बड़नगर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया की 5 अगस्त यह सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम नवदा में स्थित भेरू मंदिर के पास चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया है। किसी ने पत्थर से उनके चेहरे को खरोच दिया था। सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे थी, जहां श्री राजपूत करणी सेना धार के जिला अध्यक्ष केवल सिंह चावड़ा के साथ ग्रामीण विरोध कर रहे थे। घटना के बाद तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन यह घटना उनमें कैद नहीं हुई है।
विज्ञापन


चेतावनी देकर कहा - आरोपी को करो गिरफ्तार
महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ लक्ष्मण पिता भगवान सिंह पंवार निवासी ग्राम नवदा की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज करवाने के दौरान श्री राजपूत करणी सेना धार के जिला अध्यक्ष केवल सिंह चावड़ा, लोकेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, कान्हा सिंह, मलखान सिंह के साथ ही गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिन्होंने पुलिस को चेतावनी देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बड़नगर के ग्राम नवदा मे महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास....

 महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed