{"_id":"63fa2744b9316f647c0d07cd","slug":"assembly-speaker-will-come-to-the-mahakaleshwar-on-sunday-before-the-budget-session-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News; स्वस्थ होते ही महाकाल के दरबार आएंगे विधानसभा अध्यक्ष, बजट सत्र से पहले लेंगे आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News; स्वस्थ होते ही महाकाल के दरबार आएंगे विधानसभा अध्यक्ष, बजट सत्र से पहले लेंगे आशीर्वाद
Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। विधानसभा के बजट सत्र से पहले स्वस्थ होते ही वे उज्जैन जाएंगे और महाकाल के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
गिरीश गौतम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले में विकास यात्रा में शामिल होने के पूर्व ही मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद से ही वे भोपाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ठीक होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम दिनांक 26 फरवरी को बाबा महाकाल की शरण में पहुंचेंगे। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक करने के बाद जिले के अधिकारियों व सामान्यजनों से भेंट करेंगे। लगभग तीन बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
भोपाल में एक निजी अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। जहां वह बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करेंगे। बताया जाता है कि स्वास्थ्य लाभ होते ही उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद यह प्रोग्राम तय किया गया है। अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को सवा 12 बजे बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इससे पहेल भी महाकाल का आशीर्वाद लेकर विधानसभा सत्र की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
अचानक बिगड़ी थी तबीयत और लौट गए थे भोपाल
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम विकास यात्रा के दौरान मनगवां गए थे। रात में तेज बुखार के बाद दिन में उन्हें घबराहट महसूस हुई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें रीवा के चौराहा स्थित हवाई पट्टी से भोपाल रवाना किया गया। भोपाल पहुंचने के बाद गिरीश गौतम को निजी अस्पताल ले जाया गया था। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उनसे मुलाकात कर हाल-चाल जाने थे।
विज्ञापन
