फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Asaram Bapu in Ujjain...! Activity suddenly started in the deserted ashram

Ujjain News: उज्जैन मे आसाराम बापू....! वीरान रहने वाले आश्रम में अचानक बढ़ी चहल-पहल, कड़ी जांच के बाद प्रवेश

Thu, 27 Feb 2025 06:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 06:05 PM IST
सार

आसाराम के उज्जैन आने के बाद हर रोज भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलनाथ रोड स्थित उसके आश्रम में लोग रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि, आश्रम में आने वाले अनुयायियों को आसाराम बापू के दर्शन नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Asaram Bapu in Ujjain...! Activity suddenly started in the deserted ashram
उज्जैन में आसाराम बापू।

विस्तार

आसाराम बापू सात जनवरी से 31 मार्च तक सशर्त जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए अपने अनुयायियों से मिलने की अनुमति नहीं दी थी। जमानत के दौरान वह न तो प्रवचन दे सकते हैं और न ही किसी से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन आसाराम बापू ने इन शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि कुछ दिनों पहले इंदौर के आश्रम में उनका प्रवचन देते और अनुयायियों से मिलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह अचानक इंदौर से गायब हो गए थे। इंदौर से गायब होने के बाद आसाराम बापू के दूसरे आश्रमों में जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इस दौरान पता चला है कि वह उज्जैन में मंगलनाथ रोड स्थित अपने आश्रम पर आ चुके हैं। उनके आश्रम में आने का परिणाम यह हुआ कि वर्षों से वीरान पड़े आश्रम में हलचल बढ़ चुकी है। आश्रम के मुख्य द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही सेवक भी तैनात हैं, जो आश्रम में आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं और बड़ी मुश्किलों के बाद ही उन्हें आश्रम में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आसाराम बापू मंगलनाथ स्थित आश्रम में ठहरा हुआ है। उनके उज्जैन स्थित आश्रम में होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में अनुयायी उनसे मिलने आ रहे हैं। यहां लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट्स आश्रम के बाहर ही जमा करवाए जा रहे हैं। इस मामले में आसाराम बापू के सेवक कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आसाराम बापू आश्रम में ही हैं। हालांकि, वह किसी भी अनुयायी या भक्त से नहीं मिल रहे हैं। वह केवल अपना मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं।
विज्ञापन


आश्रम में बेतहाशा बढ़ रहा भक्तों का हुजूम
आसाराम के उज्जैन आने के बाद हर रोज भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलनाथ रोड स्थित उसके आश्रम में लोग रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि, आश्रम में आने वाले अनुयायियों को आसाराम बापू के दर्शन नहीं हो रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके उज्जैन आश्रम में होने की जानकारी जैसे-जैसे फैल रही है, वैसे ही बड़ी संख्या में उनके भक्त उज्जैन आने लगे हैं। भक्तों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, लेकिन आसाराम दर्शन देने के लिए बाहर नहीं आ रहा है। इससे अनुयायी निराश हैं, लेकिन फिर भी उनका विश्वास कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजने लगा आसाराम का आश्रम
उज्जैन आश्रम में आसाराम के आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई दिनों से वीरान पड़े आश्रम को सजाया गया है। रोशनी, सजावट और फूलों से इसे सुंदर बनाया गया है। आश्रम के मुख्य द्वार पर भी फूलों की सजावट की गई है। आश्रम में प्रवेश करने से पहले भक्तों और सेवकों की सघन जांच की जा रही है।
 

उज्जैन मे आसाराम बापू....! वीरान रहने वाले आश्रम मे अचानक शुरू हुई चहल-पहल, कड़ी सुरक्षा के बाद

 

उज्जैन मे आसाराम बापू....! वीरान रहने वाले आश्रम मे अचानक शुरू हुई चहल-पहल, कड़ी सुरक्षा के बाद

 

उज्जैन मे आसाराम बापू....! वीरान रहने वाले आश्रम मे अचानक शुरू हुई चहल-पहल, कड़ी सुरक्षा के बाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed