{"_id":"63e9c29b56fce6f7b10db2b3","slug":"aryan-arrives-to-represent-india-in-usa-selected-for-funded-global-undergraduate-program-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: USA में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे आर्यन,वित्त पोषित ग्लोबल अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: USA में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे आर्यन,वित्त पोषित ग्लोबल अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए हुए चयनित
Mon, 13 Feb 2023 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:24 AM IST
सार
वित्त पोषित ग्लोबल अंडर ग्रेजुएट एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से हर वर्ष अमेरिका सरकार द्वारा भारत से केवल पांच छात्रों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे आर्यन खरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वित्त पोषित ग्लोबल अंडर ग्रेजुएट एक्सचेंज प्रोग्राम में शहर के आर्यन खरे भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंच गए हैं। आर्यन आरती- उदय कुमार खरे के पुत्र हैं, जो कि महाकाल वाणिज्यिक केंद्र में निवास करते हैं। वह इस कार्यक्रम के तहत नार्थ सेंट्रल कॉलेज शिकागो, इलिनॉय में मई 2023 तक एक सेमेस्टर तक लंबा अकादमिक अध्ययन करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम के माध्यम से प्रतिभावान युवा छात्रों को न केवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पेशेवर और नेतृत्व कौशल हासिल होती है, बल्कि वे विभिन्न देशों की नई संस्कृतियों और मूल्यों को भी समझने का प्रयास करते हैं, जिससे एक विद्यार्थी की क्षमताओं का संपूर्ण विकास हो पाता है। हर वर्ष अमेरिका सरकार द्वारा भारत से केवल पांच छात्रों का चयन इसके लिए होता है।