फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   arrangement devotees Bhasma Aarti court of Mahakaleshwar

Ujjain News: भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था, सुबह दो घंटे तक निशुल्क अल्पाहार

Thu, 24 Apr 2025 05:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने भस्मारती दर्शनार्थियों के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक निशुल्क पोहे के अल्पाहार की व्यवस्था पुनः शुरू की है। काउंटर से टोकन लेकर भक्त अन्नक्षेत्र में नाश्ता कर सकते हैं। यह सुविधा पहले भी थी, जो अब दोबारा शुरू की गई है। 

विज्ञापन
arrangement devotees Bhasma Aarti court of Mahakaleshwar
कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्न क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6 से 8 बजे तक प्रतिदिन भस्मारती में सम्मिलित होने वाले दर्शनार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था के प्रकल्प का प्रारंभ किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन भस्मारती के बाद सुबह 6 से 8 बजे तक निशुल्क अल्पाहार सुविधा का आरंभ किया गया। इसमें पोहे वितरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री खडसे, लगाया ध्यान


उपप्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि, मंदिर के परिसर में बने काउंटर पर भक्तों को अल्पाहार के कूपन वितरित किए जाएंगे। जिसे दर्शनार्थी अन्नक्षेत्र में जमाकर अल्पाहार ग्रहण ले सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त अपनी इच्छा व मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी श्रद्धानुसार भगवान श्री महाकालेश्वर को वस्तु रुपये आदि भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं। समय –समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर वैष्णव तिलक, गले में मोगरे की माला, फिर रमाई भस्म; एकादशी पर ऐसे सजे बाबा महाकाल

भस्मारती के बाद मिला टोकन
पोहा नाश्ता के लिए सुबह भस्मारती के बाद मंदिर से दर्शनार्थियों को टोकन दिए गए। नाश्ता अन्नक्षेत्र में मिला। शुरुआत में करीब 1000 लोगों के लिए पोहा नाश्ता बनाया गया, जो सुबह 7 बजे से वितरित किया गया।

तीन साल पहले भी थी ऐसी ही व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब तीन साल पहले यह व्यवस्था थी कि महाकाल मंदिर में भस्मारती दर्शन के बाद दर्शनार्थियों को चाय-पोहे का नाश्ता दिया जाता था। यह नाश्ता अन्नक्षेत्र में दिया जाता था। यह व्यवस्था उस वक्त शुरू हुई थी, जब अन्नक्षेत्र बड़ा गणेश मंदिर के पास स्थित था और मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ थे। उनके जाने के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। बाद में अन्नक्षेत्र भी वहां से नए भवन में स्थानांतरित हो गया था। यह व्यवस्था अब दोबारा प्रारंभ हो चुकी है।

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

 

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

 

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

कुछ ऐसी थी श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed