फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amidst the uproar over the issue of low prices, auction was not held in Tarana Mandi

Ujjain: कम भाव के मुद्दे पर हंगामे के बीच तराना मंडी में नहीं हुई नीलामी, मुख्य गेट पर किसानों का चक्काजाम

Wed, 20 Nov 2024 01:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

Ujjain: सोयाबीन की उपज के कम दाम मिलने को लेकर मंगलवार को यहां कृषि उपज मंडी में हंगामा हो गया। किसानों ने मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी भी किसानों के बर्ताव से नाराज होकर चले गए। 

विज्ञापन
Amidst the uproar over the issue of low prices, auction was not held in Tarana Mandi
मुख्य गेट पर किसानों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोयाबीन की उपज के कम दाम मिलने को लेकर मंगलवार को यहां कृषि उपज मंडी में हंगामा हो गया। किसानों ने मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी भी किसानों के बर्ताव से नाराज होकर चले गए। जिसके चलते मंडी में नीलामी नहीं हो सकी। स्थानीय कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर मंडी में आवाजाही का रास्ता बंद कर दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसान सोयाबीन उपज का कम मूल्य मिलने पर नाराज थे। वहीं हंगामा होने व किसानों के कथित गलत बर्ताव के चलते व्यापारीगण ने भी खरीदारी बंद कर दी। काफी देर तक चले विवाद के बीच जानकारी मिलने पर मंडी के भारसाधक अधिकारी एसडीएम राजेश बोरासी, तहसीलदार आरएल मुनिया व पुलिस ने पहुंचकर किसानों से बात की। किसानों का कहना था कि सोयाबीन तेल की कीमत आसमान पर है और सोयाबीन फसल की कीमत कम मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं चर्चा में व्यापारी किसानों के अभद्र व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे थे। एसडीएम ने किसानों को समझाया कि शासन के नियमानुसार ही खरीदारी होगी। अच्छी फसल के दाम कम नहीं होंगे। समझाइश के बाद किसानों ने मंडी गेट से ट्रैक्टर हटा लिए। परन्तु तब व्यापारी मंडी से जा चुके थे। इस कारण उपज की नीलामी नहीं हो सकी। तराना में हाट बाजार लगता है। ऐसे में आज मंडी में क्या स्थिति बनती है, सामने आएगा। वैसे एसडीएम बौरासी ने कहा कि कृषि मंडी में विधिवत खरीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed