फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ahmedabad Serial Blasts: Convict Shafique Awarded Death Sentence Granted 8-Day Parole; Security Beefed

एमपी: अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषी मोहम्मद शफीक को आठ दिन की पैरोल, कड़ी सुरक्षा में उज्जैन पहुंची गुजरात पुलिस

Sat, 03 Oct 2026 04:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए मोहम्मद शफीक अंसारी को गुजरात हाईकोर्ट से 8 दिन की पैरोल मिली है। वह सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए फंड जुटाने उज्जैन पहुंचा है। उसके घर पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

विज्ञापन
Ahmedabad Serial Blasts: Convict Shafique Awarded Death Sentence Granted 8-Day Parole; Security Beefed
शफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में फांसी की सजा पाए दोषी मोहम्मद शफीक अंसारी को गुजरात हाईकोर्ट से 8 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस की विशेष टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच उसके गृह नगर उज्जैन लेकर पहुंची है। शफीक को उज्जैन के मित्र नगर स्थित उसके घर में रखा गया है। उसकी आवाजाही और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पैरोल की अवधि 8 अक्टूबर तक है। इसके बाद गुजरात पुलिस की टीम उसे वापस अहमदाबाद जेल ले जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए जुटाएगा फंड
पुलिस पूछताछ के दौरान शफीक ने बताया कि उसे अपनी दोषसिद्धि और फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए पैरोल मिली है। पैरोल का मुख्य उद्देश्य कानूनी पैरवी के लिए फंड जुटाना और इस सिलसिले में लोगों से संपर्क करना है।

विज्ञापन


पढ़ें: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन और गुजरात पुलिस का संयुक्त पहरा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि पैरोल के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गुजरात पुलिस के गार्ड के साथ स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस लाइन का पर्याप्त बल तैनात किया गया है। शफीक के घर के बाहर और आसपास के इलाकों में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जानिए, कैसे हुए थे 2008 में अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाके
गौरतलब है कि 26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में महज 70 मिनट के भीतर 21 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस आतंकी हमले में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान पुलिस ने इस साजिश में शामिल होने के आरोप में उज्जैन निवासी कमरुउद्दीन नागौरी, मोहम्मद शफीक अंसारी, मोहम्मद अबरार और महिदपुर निवासी सफदर नागौरी को गिरफ्तार किया था। अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद से ये सभी अहमदाबाद जेल में सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed