फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People of 250 houses are troubled due to waterlogging in the streets of Ujjain

Ujjain: यह कैसी स्मार्ट सिटी...गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

Tue, 30 Jul 2024 08:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 08:23 PM IST
सार

MP: उज्जैन स्मार्ट सिटी में कागजों पर तो सब कुछ हो रहा है, लेकिन धरातल की स्थितियां कुछ ऐसी है कि पिछले चार दिनों से MR4 दारु गोदाम के पास की कई कॉलोनी के रहवासी जलजमाव की समस्या से परेशान है।

विज्ञापन
People of 250 houses are troubled due to waterlogging in the streets of Ujjain
आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी

विस्तार

कहने को तो यह शहर स्मार्ट सिटी है, लेकिन इस शहर में स्मार्ट सिटी की तरह कुछ नहीं हो रहा है। आज बात यदि बारिश के मौसम के इंतजाम की ही कर ली जाए तो पता चलेगा कि इस स्मार्ट सिटी में कागजों पर तो सब कुछ हो रहा है, लेकिन धरातल की स्थितियां कुछ ऐसी है कि पिछले चार दिनों से MR4 दारु गोदाम के पास की कई कॉलोनी के रहवासी जलजमाव की समस्या से परेशान है। जिसको लेकर सभी जिम्मेदारों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन फिर भी समस्याओं का समाधान करने को कोई तैयार नहीं है। क्षेत्रवासी इतने परेशान है कि बच्चे जहां स्कूल नहीं जा पा रहे हैं वही जल जमाव के कारण जहरीले जानवर तक घरों में घुसने लगे हैं।
विज्ञापन


MR 4 दारु गोदाम के पास स्थित अपना नगर, प्रीति नगर, प्रेम नगर के पास की कुछ कॉलोनिया और भी है, जहां के रहवासी इन दिनों जलजमाव की समस्या से बुरी तरह परेशान है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले यहां पर पानी भर जाने की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जब से यहां पानी की निकासी के लिए छोटे-छोटे पाइप लगा दिए गए हैं। तभी से कॉलोनी में पानी भरने लगा है। क्षेत्र में रहने वाली गुड्डी बाई ने बताया कि रिमझिम बारिश के बाद ही हालत यह है कि लगभग तीन दिनों से घरों के बाहर पानी भरा हुआ है ना तो हम कोई काम पर जा पा रहे हैं ना ही घर में आराम से रह पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थितियां ऐसी है कि सभी जगह पर शिकायतें करने के बावजूद भी हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र में रहने वाले महेश सोलंकी ने बताया कि तीन दिनों से क्षेत्र में पानी भरा हुआ है, लेकिन इस जल निकासी के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यह क्षेत्र वार्ड क्रमांक 17 में आता है जिसके पार्षद मांगू पहलवान है, लेकिन पिछले तीन दिनों से उनके मोबाइल पर फोन लगा रहे हैं। वह फोन बंद करके बैठे हुए हैं। ऐसे समय में उन्हें जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि घरों के बाहर स्थिति यह है कि घुटनों तक पानी भरा हुआ है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और रात्रि के समय घरों में जहरीले जानवर तक घुसने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी नहीं हुआ समस्या का निराकरण
बताया जाता है कि मामले में सीएम हेल्पलाइन के साथ ही महापौर मुकेश टटवाल, झोन क्रमांक 5 के अधिकारी मुकेश झांझोट, वार्ड क्रमांक 17 के दरोगा सरफराज के साथ ही अन्य जिम्मेदारों को कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी तीन दिनों से क्षेत्र में भरे पानी की निकासी को लेकर अब तक कोई प्रयास नहीं हुए। क्षेत्रवासियों का सीधा सा आरोप है कि सांसद हो विधायक हो या पार्षद जब इन्हें वोट की आवश्यकता होती है तो सभी हमारी हर समस्या दूर करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन आज जब हमें उनकी आवश्यकता है तो कोई भी हमारी समस्या का निराकरण करने को तैयार नहीं है।

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

 

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

 

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी.... गलियों में पानी भर जाने से 250 घरों के लोग परेशान... सीएम हेल्पला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed