फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Adulterationists became active as soon as Diwali arrived... 300 kg of fake mawa had come to Ujjain

Ujjain: दिवाली से पहले खाद्य विभाग को बड़ी कामयाबी, 300 किलो नकली मावा जब्त, अहमदाबाद से आया था मिलावटी मावा

Fri, 25 Oct 2024 03:18 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:18 PM IST
सार

उज्जैन के देवास गेट पुलिस थाने में नकली मावा कैसे बनता है, इसका डेमो दिखाया गया। यहां गैस भट्टी पर कढ़ाई में नकली मावा रखा गया। उससे मिठाई भी बनाई गई।

विज्ञापन
Adulterationists became active as soon as Diwali arrived... 300 kg of fake mawa had come to Ujjain
दीपावली आते ही एक्टिव हुए मिलावटखोर.... अहमदाबाद से उज्जैन आया था 300 किलो नकली मावा, खाद्य एवं

विस्तार

त्योहारों के सीजन में नकली खाद्य सामग्री बनाने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी इस पर नज़र बनाए हुए है। इसी क्रम में खाद्य विभाग ने देवास गेट बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 किलो नकली मावा जब्त किया। रूटीन चेकिंग के दौरान खाद्य अधिकारी देवासगेट बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी एक व्यापारी पर शक हुआ। रेकी करने पर मामला स्पष्ट हुआ। इसके बाद विद्यापति नगर निवासी प्रवीण जैन को नकली मावे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि यह मावा अहमदाबाद से लाया गया था और इसे विभिन्न मिठाई की दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।  
विज्ञापन


खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने बताया कि यह मावा मिलावटी है। इसमें वनस्पति तेल, शक्कर और रंग का उपयोग किया गया है। कुछ मिठाई व्यापारी इस मावे को हल्का गर्म और ठंडा करके मिठाई बनाते हैं और इसे शुद्ध मावे के नाम पर बेचते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि नकली मावा अहमदाबाद में कहां से मंगवाया गया, इसकी जांच की जा रही है। उज्जैन में किन-किन दुकानों पर इसकी सप्लाई होती है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही, खाद्य विभाग ने जनता को सलाह दी है कि मिठाई खरीदते समय शुद्धता की जांच अवश्य करें। विभाग द्वारा तत्काल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे संदेह होने पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


थाने में नकली मावा बनाने का डेमो  
इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि देवासगेट थाने में नकली मावे से मिठाई बनाने का डेमो भी दिखाया गया। यहां गैस भट्टी पर कढ़ाई में नकली मावा रखकर मिठाई बनाई गई, जिससे यह बताया जा सके कि इस प्रकार की मिठाइयां कैसे तैयार की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली आते ही एक्टिव हुए मिलावटखोर.... अहमदाबाद से उज्जैन आया था 300 किलो नकली मावा, खाद्य एवं

दिवाली करीब आते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। अहमदाबाद से उज्जैन लाए गए 300 किलो नकली मावे को जब्त किया गया है। 

 

दीपावली आते ही एक्टिव हुए मिलावटखोर.... अहमदाबाद से उज्जैन आया था 300 किलो नकली मावा, खाद्य एवं

थाने में नकली मावा बनाने का डेमो दिया गया। 
 

दीपावली आते ही एक्टिव हुए मिलावटखोर.... अहमदाबाद से उज्जैन आया था 300 किलो नकली मावा, खाद्य एवं

यह नकली मावा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed