फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Actress Rimi Sen visited Baba Mahakal

Ujjain News: अभिनेत्री रिमी सेन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी जी के कानों में बताई मनोकामना

Mon, 06 Jan 2025 04:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

अभिनेत्री रिमी सेन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में रिमी ने कहा कि भगवान की भक्ति हर समस्या का समाधान है।

विज्ञापन
Ujjain News: Actress Rimi Sen visited Baba Mahakal
नंदी को मनोकामना बतातीं अभिनेत्री रिमी सेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेत्री रिमी सेन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आईं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर संकल्प लिया। हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने के बाद आपने नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।
विज्ञापन


विज्ञापन



अभिनेत्री रिमी सेन ने कुछ ऐसे किए बाबा महाकाल के दर्शन, हाथ जोड़े, संकल्प लिया फिर कहीं नंदी जी
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि अभिनेत्री रिमी सेन बाबा महाकाल के दर्शन करने आईं थीं। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनका श्री महाकाल से प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। रिमी सेन ने इस दौरान मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल सबका भला करेंगे। आज के समय में स्ट्रेस कुछ ज्यादा है। कोई भी स्ट्रेस न ले आपकी हर समस्या भगवान की भक्ति से दूर होगी।

अभिनेत्री रिमी सेन ने कुछ ऐसे किए बाबा महाकाल के दर्शन, हाथ जोड़े, संकल्प लिया फिर कहीं नंदी जी

हिंदी, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में किया है अभिनय
रिमी सेन भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में काम किया हौ। सेन ने 1996 की बंगाली फिल्म दामू में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने 2002 में तेलुगु फिल्म नी थोडु कवाली में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। 2003 में उन्होंने कॉमेडी फिल्म हंगामा से हिंदी फिल्म में शुरुआत की। उसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकित किया गया था। इसके बाद वह बागबान, धूम, गरम मसाला, क्योंकि समेत वो अन्य फिल्मों में भी नजर आईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed