{"_id":"69a44ff3c77f713dd10f879b","slug":"actress-nisha-parikh-refuge-mahakal-after-aarti-said-soul-stirring-experience-court-of-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4006862-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल की शरण में अभिनेत्री निशा पारीक, आरती को देखकर कहा- आत्मा को हिलाकर रख देने वाला अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल की शरण में अभिनेत्री निशा पारीक, आरती को देखकर कहा- आत्मा को हिलाकर रख देने वाला अनुभव
Sun, 01 Mar 2026 09:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:27 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री निशा पारीक ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भस्म आरती में भाग लिया और इसे आत्मा को झकझोर देने वाला आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाकाल की कृपा को देते हुए श्रद्धालुओं से भस्म आरती अवश्य देखने की अपील की।
विज्ञापन
निशा पारीक ने बाबा महाकाल के किए दर्शन
विस्तार
कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री निशा पारीक ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और भक्ति में लीन होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। निशा पहले भी महाकाल के दरबार में आती रही हैं, लेकिन इस बार का अनुभव उनके लिए अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक रहा।
विज्ञापन
पहली बार भस्म आरती में सम्मिलित होकर निशा पारीक भाव-विभोर हो उठीं। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि भस्म आरती केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव है। जैसे ही भगवान के नाम का उच्चारण होता है, मन स्वतः ही उनके चरणों में झुक जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी महाकाल के दर्शन के लिए आता है, उसे एक बार भस्म आरती का अनुभव अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह अनुभव इंसान को अंदर से बदल देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे, ज्योतिष-सत्संग सम्मेलन में शामिल होने गए थे
विज्ञापन
सफलता का श्रेय महाकाल को
निशा मानती हैं कि उनके जीवन और करियर में जो भी अच्छे कार्य हुए हैं, वे सब महाकाल की कृपा से ही संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने अब तक के काम को अपना सौभाग्य मानती हैं और आगे आने वाले हर अच्छे कार्य के लिए आशीर्वाद लेने आई हैं। मंदिर के पवित्र वातावरण, व्यवस्था और पंडितों के मार्गदर्शन की उन्होंने जमकर सराहना की। इस दौरान निशा ने राघव गुरु से भी भेंट कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

निशा पारीक
