फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Actress Jayaprada Reached Mahakaleshwar Temple Seek Blessings of Baba Mahakal See Photos

Ujjain News: अभिनेत्री जयाप्रदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- मौका मिलते ही यहां दौड़ी चली आती हूं

Sun, 21 Jul 2024 11:31 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

Jayaprada in Ujjain Mahakal Temple: अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हूं। मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं, जब भी मौका मिलता है बाबा के दर्शन करने दौड़ी चली आती हूं। मुझे बाबा महाकाल पर पूर्ण विश्वास है, वही हमारा शुभ और मंगल करते हैं।

विज्ञापन
Ujjain News Actress Jayaprada Reached Mahakaleshwar Temple Seek Blessings of Baba Mahakal See Photos
अभिनेत्री जयाप्रदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिनेत्री जयाप्रदा आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया, उसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने के बाद वे नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आई।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि उज्जैन प्रवास के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान के दर्शन करने के बाद जयाप्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हूं। मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं, जब भी मौका मिलता है तो बाबा के दर्शन करने दौड़ी चली आती हूं। मुझे बाबा महाकाल पर पूर्ण विश्वास है, वही हमारा शुभ और मंगल करते हैं।

देखें तस्वीरें....
 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेत्री सुश्री जयाप्रदा...

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेत्री सुश्री जयाप्रदा...

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेत्री सुश्री जयाप्रदा...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed