फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Acharya Nityanand Maharaj reached Central Jail of Ujjain to give discourse

Ujjain: आचार्य नित्यानंद महाराज पहुंचे केंद्रीय जेल, प्रवचन सुन कैदियों ने कहा अब हम कभी भी अपराध नहीं करेंगे

Sun, 26 Feb 2023 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

आचार्य नित्यानंद महाराज ने कैदियों को श्रीमद् भागवत गीता के कुछ वचनों से अवगत कराया गया। कैदियों को अच्छी राह पर चलना, लोभ, लालच और द्वेष की भावना को दूर कर समाज में अपना नाम करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Acharya Nityanand Maharaj reached Central Jail of Ujjain to give discourse
उज्जैन जेल में रविवार को प्रवचन का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन केंद्रीय जेल में सेवाधर्म मिशन संस्था के आचार्य नित्यानंद महाराज ने प्रवचन दिए। समय-समय पर बंदियों के उत्थान एवं नैतिक आचरण के लिए प्रवचन किए जाते हैं। नित्यानंद महाराज ने बंदियों को अपने किए कार्यों का पश्चाताप करने की सलाह दी। कैदियों ने भी कहा कि अब वे कभी भी अपराध की राह पर नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन


आचार्य नित्यानंद महाराज ने कहा कि 84 लाख योनि के बाद मनुष्य जीवन मिलता है। इस जीवन को सफल बनाने के लिए कीर्तन भक्ति अति आवश्यक है। यंत्र शक्ति को जगाने के लिए केवल एक मंत्र है। इसके साथ ही बंदियों को अपने प्रवचन में लोहा और सोने का उदाहरण देकर बताया कि जेल में बंद बंदियों के लिए लोहे की जंजीर बनाई जाती है। राजा को भी गलती पर जेल में रखा जाता है। भले ही उस दौर में सोने की जंजीर बनाई जाती थी, मगर अब व्यर्थ है। इस दौरान सभी कैदियों ने गुरु जी को कहा कि अब हम कभी भी अपराध नहीं करेंगे।
विज्ञापन


गीता के श्लोक सुनाए
आचार्य नित्यानंद महाराज ने कैदियों को श्रीमद् भागवत गीता के कुछ वचनों से भी अवगत कराया गया। आपने कैदियों को अच्छी राह पर चलना, लोभ, लालच और द्वेष की भावना को दूर कर समाज में अपना नाम करने की सलाह दी और बताया कि जिस जेल में आप इस समय मौजूद हैं। ऐसी ही किसी जेल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और उन्होंने ही लोगों को गीता का ज्ञान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed