फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Accused arrested for committing immoral act with woman

Ujjain News: महिला से अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दो साल की हैवानियत

Thu, 09 Oct 2025 12:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि विवाह का दबाव डालने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी ने इसी प्रकार संबंध बनाए थे।

विज्ञापन
Ujjain News: Accused arrested for committing immoral act with woman
थाना नीलगंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक अनैतिक काम करने और फिर विवाह का दबाव डालने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुछ दिनों पहले उज्जैन में रहने वाली महिला ने थाना नीलगंगा पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरव पिता प्रकाश नायक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उससे साथ अनैतिक कार्य किया। विवाह का दबाव डालने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी ने इसी प्रकार संबंध बनाए थे। इस पर थाना नीलगंगा में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: छिंदवाड़ा के और दो मासूमों ने तोड़ा दम, 'कोल्ड्रिफ' से अब तक 22 बच्चों की मौत
विज्ञापन


महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील द्वारा तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव पिता प्रकाश नायक उम्र 40 वर्ष निवासी वरूरुचि मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाकशुदा है महिला
नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि महिला तलाकशुदा है और उज्जैन में ही प्राइवेट जॉब करती है, जबकि आरोपी गौरव नायक प्रॉपर्टी का काम करता है और उसका उस क्षेत्र में आना-जाना था। इसी दौरान महिला गौरव के संपर्क में आई और फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अनैतिक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed