फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Coldrif Syrup Death Toll Rise Two more children from Chhindwara died Know Details in Hindi

Deadly Cough Syrup: छिंदवाड़ा के और दो मासूमों ने तोड़ा दम, 'कोल्ड्रिफ' से अब तक 22 बच्चों की मौत

Thu, 09 Oct 2025 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल\छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल\छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Oct 2025 11:56 AM IST
सार

Madhya Pradesh Cough Syrup Case:  जांच में खुलासा हुआ कि कुछ निजी चिकित्सकों ने यह सिरप लिखी थी, जिसमें जहरीले रासायनिक तत्व पाए गए जो बच्चों की किडनी फेल होने का कारण बने। इस मामले में पुलिस ने श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन को गिरफ्तार किया है और उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Coldrif Syrup Death Toll Rise Two more children from Chhindwara died Know Details in Hindi
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोल्ड्रिफ जहर से बच्चों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत का आंकड़ा अब 22 हो चला है। कफ सिरप से पीड़ित नागपुर में इलाजरत दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा में 19, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो मौतों के बाद अब तक 22 मासूम अपनी जांच गंवा चुके हैं। अभी भी कई बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा के अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह नेत्री ने बताया कि पाँच वर्षीय विशाल की बुधवार शाम को और चार वर्षीय मयंक सूर्यवंशी की देर रात पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे छिंदवाड़ा के परासिया कस्बे के रहने वाले थे।
विज्ञापन


जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही
जांच में सामने आया है कि कुछ निजी चिकित्सकों, जिनमें डॉ. प्रवीण सोनी का नाम प्रमुख है, ने बच्चों को ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ दी थी। सिरप पीने के कुछ घंटों बाद ही बच्चों की किडनी प्रभावित होने लगी और हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मेडिकल जांच में इस सिरप में जहरीले रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जो शरीर में पहुंचकर किडनी को नुकसान पहुंचा रहा था। इसी कारण कई बच्चों की मौत किडनी फेल होने से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Deadly Cough Syrup: श्रीसन मेडिकल्स के मालिक एस रंगनाथन गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद छिंदवाड़ा लाएगी पुलिस

मामले में अब तक की कार्रवाई
छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए विशेष समिति गठित की हुई है। समिति यह पता लगाएगी कि जहरीली सिरप बाजार में कैसे पहुंची, किस स्तर पर लापरवाही हुई और दोषी कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed