{"_id":"68cd4148247f4813fc0e1643","slug":"accused-carrying-a-reward-of-rs-5000-arrested-by-police-assaulting-him-over-a-trivial-matter-like-not-giving-matchbox-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3422846-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पांच हजार का इनामी आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में, माचिस न देने जैसी मामूली बात पर की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पांच हजार का इनामी आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में, माचिस न देने जैसी मामूली बात पर की थी मारपीट
Fri, 19 Sep 2025 07:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:08 PM IST
सार
उज्जैन पुलिस ने माचिस न देने पर हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी के मुख्य आरोपी प्रिसं सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक साल से फरार था और उस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर पकड़ा और अब रिमांड पर पेश करेगी।
उज्जैन पुलिस ने माचिस न देने पर हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी के मुख्य आरोपी प्रिसं सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक साल से फरार था और उस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर पकड़ा और अब रिमांड पर पेश करेगी।
विज्ञापन
पकड़ाए आरोपी
विस्तार
पुलिस ने माचिस न देने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था और वह करीब एक वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
विज्ञापन
31 जुलाई 2024 को नागदा निवासी प्रेमसिंह सिसोदिया और उसके साथियों ने कमलेश जायसवाल, नागेश्वर गुर्जरवाडिया और भारत प्रजापत से विवाद कर गाली-गलौच की थी। इस दौरान आरोपियों ने बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया था, जिससे कमलेश जायसवाल की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद फरियादियों ने थाना नागदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डिजिटल फरेब: अनजान वॉट्सएप कॉल से इश्क में पड़ी डॉक्टर की पत्नी, प्रेमी की इस शर्मनाक डिमांड ने कर दिया बर्बाद
विज्ञापन
घटना का मुख्य आरोपी प्रिसं पिता महेश सोनी (20), निवासी जवाहर मार्ग, नागदा लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी गतिविधियों का पता लगाया गया।
थाना नागदा पुलिस ने योजनाबद्ध दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साथियों की जानकारी जुटाई जा सके।
