फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man returning home was stopped by 11 people for making a video of JCB and attacked him with an axe.

Ujjain News: जेसीबी का वीडियो बनाने की बात पर युवक को लोगों ने रोका, कुल्हाड़ी से किया हमला

Tue, 14 Jan 2025 07:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

उज्जैन में तालाब में चलती जेसीबी का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे बचाने गए बेटे और भतीजे को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
A young man returning home was stopped by 11 people for making a video of JCB and attacked him with an axe.
घर लौट रहे युवक को जेसीबी का वीडियो बनाने की बात पर 11 लोगों ने रोका और कुल्हाड़ी से किया हमला

विस्तार

उज्जैन जिले में बाइक से दो साथियों के साथ घर लौट रहे एक ग्रामीण को गांव के 11 लोगों ने रोका और तालाब में चलती जेसीबी का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीण को बचाने के लिए उसका बेटा और भतीजा पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर 8 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तराना के ग्राम कामलीखेड़ा भूखी का काकड़ पर रहने वाले मानसिंह पिता शंकरलाल गुर्जर (50 वर्ष) बाइक पर अपने दो साथी महेश और हिंदूसिंह के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में भूखी काकड़ पर उन्हें गांव के शेरू पिता माधू गुर्जर, सौदान पिता माधू गुर्जर, प्रभु गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, मोड़सिंह गुर्जर, अरुण गुर्जर, शेरू गुर्जर, शंकर, शिवसिंह, जितेंद्र गुर्जर और रवि ने रोक लिया।
विज्ञापन


सभी ने आरोप लगाया कि मानसिंह ने तालाब में चल रही जेसीबी का वीडियो बनाया है। मानसिंह ने वीडियो बनाने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि रोड के पास जिस प्लॉट पर वह मकान बना रहा है, उसके एवज में उसे रुपये देने पड़ेंगे। जब उसने उनकी बातों का विरोध किया तो उन्होंने कुल्हाड़ी और डंडों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिंह के दोनों साथियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और धमकी दी गई। मारपीट की जानकारी मिलते ही मानसिंह का पुत्र और भतीजा कमलसिंह उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।


तराना थाना एसआई हरिराम अंगोरिया ने बताया कि घायल मानसिंह और उसके पुत्र-भतीजे को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया है। वहीं, इस मामले में हमलावरों के खिलाफ धारा 127 (1), 296, 115 (2), 191 (2), 191 (3), 119 (1), 351 (3), 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed