फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   A year and a half ago, the girl who ran away from home was found in the wedding pavilion caught by the police

MP News: डेढ़ साल पहले घर से भागी लड़की शादी के मंडप में मिली, सामूहिक विवाह में ले रही थी फेरे, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 27 Feb 2023 03:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 03:10 PM IST
सार

घर से गायब लड़की हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को उसके साथ विवाह करने वाले युवक के साथ पकड़ कर थाने में लाई।

विज्ञापन
A year and a half ago, the girl who ran away from home was found in the wedding pavilion caught by the police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेढ़ साल पहले अपनी सहेली के साथ घर से भागी लड़की को उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में फेरे लेकर शादी करते युवक के साथ पकड़ा है। पुलिस लड़की और विवाह कराने वाले युवक को थाने लेकर पहुंची और परिजनों को भी सूचना दी। जिस वक्त लड़की घर से भागी थी वह नाबालिग थी और अब बालिग हो चुकी है। वहीं, जिस युवक के साथ वह शादी कर रही थी वह पंडिताई का काम करता है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महाकाल पुलिस ने बताया कि 2021 में मोहनपुरा में रहने वाली 9वीं की छात्रा अपनी सहेली के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इसमें से एक लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन दूसरी लड़की का पता नहीं चला। करीब डेढ़ साल बाद महाकाल पुलिस को सूचना मिली की घर से गायब लड़की हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सामूहिक विवाह कराने वाले नागचंद्रेश्वर ट्रस्ट के सदस्यों को जानकारी दी। बाद में लड़की को उसके साथ विवाह करने वाले युवक के साथ पकड़ कर थाने में लाई।
विज्ञापन


महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि जब लड़की घर से भागी थी, उस समय वह नाबालिग थी। डेढ़ वर्ष बाद वह बालिग हो गई। फिलहाल लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया है। जिस लड़के के साथ लड़की शादी कर रही थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। युवक पंडिताई का काम करता है और उसका नाम पुरुषोत्तम है। वह सीतामऊ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह महाकालेश्वर और विक्रांत भैरव में पूजा पाठ करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed