फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal was colored in the colors of the tricolor on Republic Day

Ujjain News: महाकाल मंदिर में दिखा देशभक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम, तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल

Sun, 26 Jan 2025 08:01 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 08:01 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में भक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
Baba Mahakal was colored in the colors of the tricolor on Republic Day
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में भक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे श्रंगारित भी किया गया था।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।
विज्ञापन


भस्म आरती में दिखा देश भक्ति का स्वरूप
माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के श्रृंगार में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही तिरंगा ध्वज भी बाबा महाकाल को अर्पित किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के श्रृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारो भक्तों ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed