फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   7 robbers caught from Mohanpura, They used to make morning walkers their victims and not in dark of night.

Ujjain News: मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार

Wed, 07 Aug 2024 04:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
7 robbers caught from Mohanpura, They used to make morning walkers their victims and not in dark of night.
पूरे मामले का खुलासा करते हैं एसपी प्रदीप शर्मा और पुलिस की पकड़ में आए आरोपी
31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच अचानक शहर में सुबह-सुबह लूट की इतनी वारदात बढ़ गई कि पुलिस खुद इस बात से परेशान हो गई थी कि आखिर शहर में ऐसा कौन सा गिरोह सक्रिय हो गया है, जो कि मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एक टीम बनाई थी जिसे इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र जब्त कर लिया।
विज्ञापन


थाना नीलगंगा क्षेत्र में पांच दिनों पहले सुबह के समय आम जनता के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल छीनने एवं मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं घटित की गई थीं, जिस पर थाना नीलगंगा, नानाखेड़ा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा एक ही प्रकार का तरीका वारदात होने से लूट एवं चैन स्नैचिंग के पुराने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, साथ ही सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। लेकिन आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन शहर में है। जानकारी मिलने पर थाना नीलगंगा एवं नानाखेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर बड़नगर रोड़ पर मोहनपुरा गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ा। पुलिस से बचकर भागते वक्त दो आरोपियों के पैर में चोट आई है। आरोपियों से थाना नीलगंगा की घटना में लूटा गया मोबाइल, थाना नानाखेड़ा में लूटा गया मशरुका सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकल क्रमांक- MP-09 DM-2873, MP-09 DK-9574, MP-09 ZT-5773 जब्त की गई है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
विज्ञापन


सुबह-सुबह वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे इंदौर
आरोपी रात्रि के समय इंदौर से मोटरसाइकिलों से उज्जैन आते थे। सुबह के समय जब लोगों का मार्निंग वॉक का समय होता है तथा सड़कों पर भीड़ कम होती है, ऐसे समय पर लोगों को टारगेट बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं एवं घटना घटित कर शहर के अन्य रास्तों से इंदौर भाग जाते थे। आरोपीगण पूर्व में भी लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, हफ्ता वसूली के अपराध पंजीबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1- करण उर्फ लक्की पिता घनश्याम उम्र 19 वर्ष निवासी- गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा इंदौर
2- विशाल पिता कमल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी- गली नम्बर- 07 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
3- दीपेश पिता दिनेश उम्र 31 वर्ष निवासी- म.नं. 331/2 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
4- ओम पिता ओमनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी- हरिपब्लिक स्कूल वाली गली थाना हीरानगर इंदौर
5- अभिशेक उर्फ भय्यु पिता दुलेसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- गोविन्दनगर खारचा इंदौर
6- रोशन पिता आंन्द सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी- गढ़वाली मंदिर के पास, थाना सेक्टर 7, इन्द्रानगर फरीदाबाद हरियाणा हाल लक्की उर्फ करण का घर गोविन्द नगर खारचा इंदौर
7- सुधांशु उर्फ बाबु पिता शिव शंकर उम्र 20 वर्ष निवासी- म.नं. 175/1 यादव नगर बाणगंगा इंदौर स्थायी पता संत कबीर पथ खौफ दरबाजा बड़नगर जिला उज्जैन
 

पूरे मामले का खुलासा करते हैं एसपी प्रदीप शर्मा और पुलिस की पकड़ में आए आरोपी

पूरे मामले का खुलासा करते हैं एसपी प्रदीप शर्मा और पुलिस की पकड़ में आए आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed