फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   56 silver vessels were presented to Lord Mahakaleshwar for offering.

Ujjain: श्री महाकालेश्वर भगवान को 56 भोग लगाने हेतु चांदी के पात्र किये गए भेंट, यहां देखें तस्वीरें

Mon, 18 Dec 2023 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Dec 2023 05:23 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे नई दिल्ली की त्रिदेव कावड़ समिति द्वारा 2784  ग्राम वजन का चांदी की 56 नग कटोरिया, 1 नग लोटा और 1 नग चम्मच श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया।
 

विज्ञापन
56 silver vessels were presented to Lord Mahakaleshwar for offering.
भगवान को 56 भोग लगाने हेतु चांदी के पात्र किये गए भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे नई दिल्ली की त्रिदेव कावड़ समिति द्वारा 2784  ग्राम वजन का चांदी की 56 नग कटोरिया, 1 नग लोटा और 1 नग चम्मच श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया। जिसको सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त किया गया व दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

विज्ञापन


इसी प्रकार खम्बार, गुज के एसके जवेरी पटेल द्वारा 1 नग चन्द्राकार चांदी का मुकुट जोकि मय त्रिशूल, त्रिपुंड व रत्न जडित मीणा का नेत्र लगा हुआ, जिसका वजन 116.280 श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा प्रभारी मनीष पंचाल द्वारा प्रदान की गई।
विज्ञापन



श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं
ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed