{"_id":"66b5f85236c6913bcf0d3ae3","slug":"3-lakh-devotees-came-to-see-nagchandreshwar-puja-will-be-held-again-in-the-evening-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1978709-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naagpanchmi: साल में एक दिन दर्शन देने वाले नागचंद्रेश्वर के दर पर पहुंचे तीन लाख लोग, शाम को फिर होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naagpanchmi: साल में एक दिन दर्शन देने वाले नागचंद्रेश्वर के दर पर पहुंचे तीन लाख लोग, शाम को फिर होगी पूजा
Fri, 09 Aug 2024 07:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:40 PM IST
सार
उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नाग पंचमी पर साल में एक बार ही खुलते हैं। अब तक लगभग तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। दोपहर को भी एक घंटे चली त्रिकाल पूजा और भोग लगाया गया।
विज्ञापन
नागचंद्रेश्वर के दर्शन को लगी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागपंचमी पर उज्जैन में महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट गुरुवार रात 12 बजे खोल दिए गए। सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने त्रिकाल पूजा की। करीब एक घंटे चली त्रिकाल पूजा और भोग लगाने के बाद आम लोगों को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया।
नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नाग पंचमी पर साल में एक बार ही खुलते हैं। अब तक लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। आज दोपहर को भी करीब एक घंटे चली त्रिकाल पूजा और भोग लगाया गया। दर्शन का यह सिलसिला आज शुक्रवार मध्यरात तक चलने वाला है।
विज्ञापन
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट परंपरा अनुसार रात्रि 12 बजे खोल दिए गए। भगवान नागचंद्रेश्वर के पूजन के बाद मंदिर में रात से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। दर्शन का यह सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा। नागचंद्रेश्वर के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन को भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
ऐसी चल रही सामान्य दर्शन व्यवस्था
कर्कराज से नृसिंहघाट के सामने होते हुए सामान्य दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर जिगजेग से होते हुए हरसिद्धी मंदिर शेर चौराहा से बड़ा गणेश, महाकाल घाटी से महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के रास्ते नागचंद्रेश्वर मंदिर तक प्रवेश दिया जा रहा था। सामान्य दर्शनार्थियों को एक बार बैरिकेड्स में लगने के बाद मंदिर तक पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग रहे थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि घंटों लाइन में चलने के बाद भी मात्र एक सेकंड के लिए भगवान के दर्शन हुए और मंदिर में मौजूद कर्मचारी धक्के देकर बाहर निकाल रहे थे।

नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने पहुचे 3 लाख श्रद्धालु.... शाम को फिर होगी पूजा