{"_id":"6676ad8a4419003b840ad3d2","slug":"24-hours-have-passed-since-the-kidnapping-of-the-girl-the-police-still-could-not-find-the-clue-of-the-accused-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1819683-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: युवती के अपहरण को 24 घंटे बीते, पुलिस फिर भी नहीं लगा पाई आरोपी का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: युवती के अपहरण को 24 घंटे बीते, पुलिस फिर भी नहीं लगा पाई आरोपी का सुराग
Sat, 22 Jun 2024 07:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:15 PM IST
सार
शुक्रवार दोपहर विवेकानंद कॉलोनी निवासी युवती परीक्षा देकर अपनी बहन के साथ लौट रही थी। इस दौरान आईजी बंगले के पास देवास रोड पर कार सवार तराना निवासी युवक ने उसे रोका और दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक लड़की को कार में डालकर ले गया।
विज्ञापन
माधवनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में शुक्रवार दोपहर विवेकानंद कॉलोनी निवासी युवती परीक्षा देकर अपनी बहन के साथ लौट रही थी। इस दौरान आईजी बंगले के पास देवास रोड पर कार सवार तराना निवासी युवक ने उसे रोका और दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक लड़की को कार में डालकर ले गया। उसकी बहन ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक जा चुका था। बहन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक लड़की का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि देवास निवासी 23 वर्षीय युवती और उसका परिवार वर्तमान में विवेकानंद कॉलोनी में रहता है और उसके पिता यहीं पर काम करते हैं। युवती साइंस कॉलेज की छात्रा है और कल वह अपनी बहन के साथ परीक्षा देने गई थी। दोपहर में दोनों परीक्षा देकर वापस आ रही थीं। इस दौरान आईजी बंगले के पास इको कार सवार तराना निवासी शुभम उर्फ आदर्श पिता रमेश नामक युवक ने उसे रोका और दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद शुभम ने बलपूर्वक उसे कार में डाला और अपहरण कर ले भागा।
विज्ञापन
युवती की बहन ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और तलाश की लेकिन आरोपी कार सहित फरार हो चुका था। युवती की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और आदर्श के भाई सुरेंद्र को हिरासत में ले रखा है। घटना के बाद युवती के पिता और परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले लड़के ने भेजा था शादी का प्रस्ताव
परिजनों ने बताया कि वे पांच साल पहले मुनिनगर में रहते थे और तभी से आरोपी शुभम और उनकी बेटी के बीच पहचान हो गई थी। दो महीने पहले परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उससे मिलना और बोलचाल बंद करवा दी थी। लड़की ने बताया कि शुभम उनकी बेटी के पीछे ही पड़ा हुआ था और कुछ दिन पहले उसने शादी का प्रस्ताव भेजा। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। इसके बाद भी वह लगातार उसका पीछा कर रहा था और कल वह उसका अपहरण कर ले गया।
अब तक हुई यह कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ धारा-365 और 341 में कायमी कर ली है। इधर, पुलिस युवक द्वारा भागने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन आरोपी किस तरफ युवती को अपहृत कर ले गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके भाई से पुलिस उसके ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
