Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Police Announce Rs 10,000 Reward Each for 60+ Absconding NDPS Accused, Some Wanted Since 1999

उज्जैन में एनडीपीएस के 60 से ज्यादा फरार अपराधियों पर बड़ा एक्शन: एसपी ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया

Sat, 31 Oct 2026 10:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:04 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार 60 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें कुछ आरोपी ऐसे भी हैं, जिनकी तलाश वर्ष 1999 से की जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain Police Announce Rs 10,000 Reward Each for 60+ Absconding NDPS Accused, Some Wanted Since 1999
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एनडीपीएस के मामलों में 10 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 60 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 27 अक्तूबर से मादक पदार्थों के अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इन फरार आरोपियों में ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस इनमें से कुछ आरोपियों की तलाश वर्ष 1999 से कर रही है।

विज्ञापन


अन्य राज्यों में दबिश और वारंटियों की गिरफ्तारी
पुलिस की विशेष टीमें दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों में छिपे फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर रही हैं। अभियान के शुरुआती तीन दिनों में पुलिस ने ऐसे दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वर्ष एमडी, स्मैक, गांजा, अफीम और चरस जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों से जुड़े 63 से अधिक प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पिट एनडीपीएस कानून के तहत जेल में कार्रवाई
नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ इस वर्ष पिट एनडीपीएस (PIT-NDPS) अधिनियम के तहत 20 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में निरुद्ध किया गया है। पिछले वर्ष इस कानून के तहत केवल दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। पुलिस अब न्यायालय से जमानत पाए अपराधियों पर भी निगरानी रख रही है। दोबारा नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह दिनों में गवाहों की पेशी कराने का लक्ष्य
पुलिस प्रशासन अब एनडीपीएस से संबंधित सभी मामलों में जल्द सुनवाई कराकर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए आगामी 15 दिनों में सभी प्रकरणों के गवाहों और विवेचना अधिकारियों की न्यायालय में पेशी कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed