फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Woman set on fire by pouring kerosene in land dispute, hospitalized in critical condition, FIR against four

Ujjain News: जमीन विवाद में महिला पर केरोसिन डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चार के खिलाफ एफआईआर

Mon, 06 Jun 2022 12:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 12:31 PM IST
सार

उज्जैन में जमीन विवाद के चलते चार लोगों ने मिलकर एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Woman set on fire by pouring kerosene in land dispute, hospitalized in critical condition, FIR against four
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि चार लोगों ने एक महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के इलियासखेड़ी की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम इलियासखेड़ी में 34 बीघा जमीन को लेकर तेजपाल और सोनू महाराज के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात को सोनू, धर्मेन्द्र, तरुण और जेसीबी चालक इलियासखेड़ी पहुंचे और कब्जा करने का प्रयास करने लगे। घर पर तेजपाल, उसकी पत्नी मुस्कान, दादी भगवान कुंवर और महिपाल थे। चारों आरोपी ने जेसीबी से मकान तोड़ने का प्रयास किया तो मुस्कान बीच में आ गई। इस पर चारों ने मुस्कान पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला को झुलसा देख चारों आरोपी मौके से भाग गए। इधर आग में झुलसी महिला चीखने लगी। तेजपाल ने आग बुझाई और पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से निजी अस्पताल रैफर किया। मामले में रविवार को महिला के बयान दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी सोनू और धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जिस 34 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है उसका सौदा मुस्कान के ससुर घनश्याम ठाकुर ने सोनू से किया था। सोनू ने कुछ रुपये दे दिये थे। शेष राशि का चेक दिया था। चेक बाउंस होने पर घनश्याम के बेटे तेजपाल ने जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed