फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain news: Woman and her one and a half year old son strangled to death, husband found in injured condition, police is investigating

Ujjain News: 20 दिन पहले गांव आए परिवार पर वज्रपात, आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटे को मार डाला

Tue, 24 May 2022 01:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 24 May 2022 01:32 PM IST
सार

मप्र के उज्जैन जिले में महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बड़नगर क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में यह सनसनीखेज वारदात हुई। महिला का पति भी घायल है। पुलिस जांच कर रही है। पति से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Ujjain news: Woman and her one and a half year old son strangled to death, husband found in injured condition, police is investigating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के एक गांव में एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पति का भी गला घोंटने की कोशिश की गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना बड़नगर के ग्राम जलोदिया की है। पुलिस के अनुसार ग्राम जलोदिया निवासी देवाजी मंगलवार सुबह कन्हैयालाल के खेत में हाथ-पैर बंधे हुए घायल अवस्था में मिला था। कन्हैयालाल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में देवाजी ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे चार-पांच लोग उसके घर आए थे। दरवाजा खटखटाने पर उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो बदमाश घर में घुस गए और उसकी पत्नी संगीता बाई और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र मनोज की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शव बरामद किए। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल व एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवाजी करीब 20 दिन पहले ही जलोदिया गांव में पत्नी व बच्चे के साथ रहने के लिए आया था। वह मूल रूप से ग्राम बाजना रतलाम का रहने वाला है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed