फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Female agent falsified documents to take insurance claim wife of deceased youth filed FIR

MP News: 24 लाख बीमा लेने महिला बन गई मृतक युवक की पत्नी, पीड़िता विधवा को भनक लगी तो पहुंची थाने

Thu, 14 Mar 2024 11:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

माधवनगर थाने के एसआई पवन वास्कले ने बताया कि जांच के बाद मामले में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी करने वाली महिला और उसके साथी के देवास का पता सामने आया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjain News Female agent falsified documents to take insurance claim wife of deceased youth filed FIR
पुलिस ने केस दर्ज किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी का आधार कार्ड हड़पने के बाद महिला एजेंट ने साथी मिलकर 24 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम देवास भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


शाजापुर के ग्राम सुनेरा में रहने वाली टीना नामक महिला के पति रोहित की जून 2023 में मौत हो गई थी। उसका एलआईसी में बीमा था। मृतक की पत्नी टीना ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है। उसने बीमा राशि प्राप्त करने के लिए बीमा एजेंटों से संपर्क किया। देवास की रहने वाली पूजा और धर्मेन्द्र सासी से संपर्क होने पर दोनों ने टीना के कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाते हुए उसका आधार कार्ड और पेनकार्ड प्राप्त करते हुए उससे मृतक पति से संबंधित सभी दस्तावेज ले लिए। पूजा ने आधार कार्ड को एडिट करते हुए मृतक रोहित की पत्नी टीना के स्थान पर अपना फोटो लगा लिया और एलआईसी में जमा कर दिया। 24 लाख की बीमा राशि आने पर पूजा ने एलआईसी से चैक प्राप्त कर लिया और एचडीएफसी में खाता भी खुलावा लिया। जहां चैक जमा करने के बाद दो बार में 19 लाख 80 हजार की राशि भी निकाल ली।
विज्ञापन


इधर, टीना को एलआईसी से बीमा राशि का चैक जारी होने की जानकरी लगी तो उसने इसे लेकर और जानकारी जुटाई, तब उसे पूजा और उसके साथी द्वारा धोखाधड़ी करने का पता चला। टीना ने माधवनगर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसआई पवन वास्कले ने बताया कि जांच के बाद मामले में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी करने वाली महिला और उसके साथी के देवास का पता सामने आया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed