{"_id":"629ef86315fdf214a911a40a","slug":"ujjain-news-dewas-bjym-district-minister-raped-a-girl-got-abortion-done-in-private-hospital-police-registered-a-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: देवास भाजयुमो जिला मंत्री ने किया युवती से दुष्कर्म, निजी अस्पताल में करवाया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: देवास भाजयुमो जिला मंत्री ने किया युवती से दुष्कर्म, निजी अस्पताल में करवाया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 07 Jun 2022 12:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:34 PM IST
सार
देवास भाजयुमो के जिला मंत्री कुणाल सेंगर पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उज्जैन पुलिस ने कुणाल सेंगर व चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
फेसबुक प्रोफाइल में जिलाध्यक्ष राम सोनी के साथ कुणाल की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजयुमो देवास के जिला मंत्री कुणाल सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। उज्जैन के भैरवगढ़ थाने की पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के साथ आरोपी भाजयुमो नेता ने युवती से उज्जैन में दुष्कर्म किया। केस दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल सेंगर को जिला मंत्री पद से हटा दिया है। आरोपी कुणाल के पिता निरंजन सिंह सेंगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
जानकारी के मुताबिक इंदौर गेट क्षेत्र में रहने वाली युवती की सोशल मीडिया पर कुणाल सिंह सेंगर से दोस्ती हुई थी। कुणाल सेंगर देवास जिले के सोनकच्छ में रहता है। दोस्ती के बाद दोनों बातचीत करते रहे। 22 फरवरी 2021 को कुणाल ने युवती को उज्जैन में केडी पैलेस के समीप स्थित फॉर्म हाउस पर मिलने के लिए बुलाया था। यहां कुणाल ने दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। बाद में कुणाल ने उज्जैन के ही एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कुणाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल सेंगर को किया पद से मुक्त
- फोटो : सोशल मीडिया
युवती का आरोप है कि कुणाल के साथ जयवर्धन नामक युवक ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह कुणाल का चचेरा भाई है। युवती ने सोमवार को भैरवगढ़ थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने कुणाल और जयवर्धन के खिलाफ केस दर्ज किया। इधर मामला सामने आने के बाद देवास भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने जिला मंत्री कुणाल सिंह सेंगर को पद से हटा दिया है। इस मामले के बाद राजनीति भी गर्माई हुई है।