{"_id":"621cbb9ead27d6387f3137c7","slug":"ujjain-joke-or-controversy-compressor-filled-air-in-young-man-s-genitals-stomach-intestine-burst-had-to-be-operated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक बना फजीहत: उज्जैन में युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से भर दी हवा, पेट की आंत फट गई, सर्जरी से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक बना फजीहत: उज्जैन में युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से भर दी हवा, पेट की आंत फट गई, सर्जरी से बची जान
Mon, 28 Feb 2022 06:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:54 PM IST
सार
कुरकुरे फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने अपने साथी के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। इससे युवक के पेट की आंत फट गई। जान बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। इससे युवक के पेट की आंत फट गई। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह सब मजाक में हुआ या इसके पीछे कोई और बात थी।
घटना उज्जैन जिले के आगर रोड स्थित ग्राम बांदका में कुरकुरे की फैक्टरी की है। यहां उज्जैनिया निवासी कमल सिंह राजपूत और पान बिहार निवासी भरत चौहान साथ में काम करते हैं। 16 फरवरी की शाम को दोनों काम कर रहे थे। इस दौरान भरत ने कमल सिंह के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। हवा भरते समय तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद कमल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि आंत फट गई है। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। इस मामले में फैक्टरी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कुरकुरे को लंबे समय तक पाउच में सुरक्षित रखने के लिए गैस भरी जाती है। कम्प्रेसर का उपयोग इसमें होता है। दोनों कर्मचारी तीन दिन तक फैक्टरी नहीं पहुंचे तो इस घटना का पता चला। हर सेक्शन में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पर उनमें 10 दिन की ही रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। इस वजह से फुटेज नहीं मिल सका। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।