फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Husband burns wife alive, breaks CCTV cameras, throws DVR in borewell so that no evidence remains

उज्जैन: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर फेंक दी बोरवेल में ताकि न रहे सबूत

Sat, 07 May 2022 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 04:55 PM IST
सार

उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के गांव नलखेड़ा में पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ था। जान बचाकर पत्नी पड़ोस की दुकान में छिप गई। पति वहां पहुंचा और केरोसिन डालकर आग लगा दी। सीसीटीवी कैमरे व एलसीडी भी तोड़ दी। 

विज्ञापन
Ujjain: Husband burns wife alive, breaks CCTV cameras, throws DVR in borewell so that no evidence remains
घटनास्थल जहां पति ने पत्नी को जलाया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के झारड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, इसी कारण दोनों में विवाद होते थे। विवाद बढ़ने पर पति ने आपा खो दिया और पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिदपुर के झारड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नलखेड़ा गांव में यह घटना हुई।  मृतका का नाम अनीता (32) है। उसके पति मोकम सिंह (36) ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। यह घटना गुरुवार को बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। पति ने पत्नी की पिटाई की थी। पति के ऊपर खून सवार था। यह देखकर पत्नी जान बचाकर भागी और पड़ोस में स्थित किराने की दुकान में जाकर छिप गई। पति भी पीछे-पीछे भागा। दुकान का शटर तोड़कर वह दुकान घुसा और पत्नी को पीटा। वहीं पर केरोसिन डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला करीब 90 फीसदी झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी को तोड़ दिया। डीवीआर लेकर वहां से भाग गया। दूर जाकर करीब 500 फीट गहरे बोरवेल में डीवीआर फेंककर भाग गया।
विज्ञापन

Ujjain: Husband burns wife alive, breaks CCTV cameras, throws DVR in borewell so that no evidence remains
मृतका अनीता - फोटो : सोशल मीडिया
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को मारने के  बाद डीवीआर 500 फीट गहरे बोरवेल में फेंक दी थी। पुलिस अब डीवीआर खोज रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के कारण पति-पत्नी अलग रह रहे थे। इसी बीच पति ने शक हुआ कि पत्नी का चरित्र खराब है, तो उसने उसे खत्म करने की ठान ली। गुरुवार को महिला का पति और ससुर मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और पति ने पत्नी को  जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed