फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: After the incineration of Mahakal, now devotees will get self-food, arrangements will start from April 28

उज्जैन महाकाल: भस्मारती के बाद अब श्रद्धालुओं को मिलेगा नाश्ता, 28 अप्रैल से शुरू होगी व्यवस्था

Mon, 25 Apr 2022 08:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 08:09 PM IST
सार

महाकाल मंदिर में भस्मारती के बाद अब श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार यानी नाश्ता भी मिलेगा। 28 अप्रैल से मंदिर समिति नई व्यवस्था लागू करेगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए टोकन लेने होंगे। चाय, पोहे व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjain: After the incineration of Mahakal, now devotees will get self-food, arrangements will start from April 28
भगवान महाकाल की भस्मारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर नाश्ता भी कर सकेंगे। भस्मारती के बाद प्रसाद स्वरूप भक्तों को नाश्ता दिया जाएगा। 28 अप्रैल से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। देर रात से ही कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। सुबह छह बजे तक भस्मारती चलती है। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि अब भस्मारती समाप्त होने के बाद भक्तों को स्वल्पाहार करवाया जाएगा। इसके तहत चाय, पोहा तो कभी खिचड़ी दी जाएगी। मंदिर समिति के अनुसार देर रात से मंदिर आने वाले श्रद्धालु भस्म आरती दर्शन के लिए सुबह तक मंदिर में भूखे-प्यासे ही बैठते हैं, यही वजह है कि मंदिर समिति अब नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता
28 अप्रैल से इसे शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता वितरित किया जाएगा। इनमें वे सामग्रियां रहेंगी जो सुबह के नाश्ते के लिए उपयुक्त हों। यह व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से चलेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा अलग-अलग प्रकल्प के साथ ही निशुल्क अन्न क्षेत्र का संचालन भी किया जाता है। अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के प्रसाद स्वरूप भोजन प्रसादी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे टोकन 
गौरतलब है कि भगवान महाकाल की भस्मारती में प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके लिए देर रात से कतार लगना शुरू हो जाती है। नई व्यवस्था के अनुसार नाश्ते के लिए टोकन बांटे जाएंगे। इसके लिए चार काउंटर बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो काउंटर अन्न क्षेत्र में और दो महाकाल परिसर में लगेंगे। भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु परिसर में लगे काउंटर से टोकन लेकर अन्न क्षेत्र पहुंच सकते हैं। सुबह 6 बजे चाय बनकर तैयार रहेगी। नाश्ता बनाने के लिए रात 2 बजे से एक नई शिफ्ट में कर्मचारी आएंगे। अब तक अन्न क्षेत्र में सिर्फ दो शिफ्ट में 40 कर्मचारी खाना बनाने आते थे। गुरुवार से यहां तीन शिफ्ट में रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और 2 से रात 9 बजे तक काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed