फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: adulterants are attacking faith, in the name of worship, adulterated ghee was being sold, 67 liters of ghee confiscated

उज्जैन: मिलावटखोर कर रहे आस्था पर आघात, पूजा के नाम पर बेच रहा था मिलावटी घी, 67 लीटर घी जब्त

Thu, 24 Feb 2022 02:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 02:04 PM IST
सार

उज्जैन में एक दुकान से पूजा के लिए मिलावटी घी बेचा जा रहा था। नंदादीप पूजा घी के नाम से बिक्री की जा रही थी। खाद्य विभाग ने यहां छापा मारा और 67 लीटर घी जब्त किया है। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: adulterants are attacking faith, in the name of worship, adulterated ghee was being sold, 67 liters of ghee confiscated
मिलावटी घी की शिकायत पर दुकान पर कार्रवाई करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिलावटखोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों के बावजूद लोग इससे बाज नहीं आ रहे। अब आस्था पर आघात कर रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने ऐसी ही एक दुकान पर छापा मारा जहां पूजन के घी के नाम से मिलावटी घी बेचा जा रहा था। दुकान से 67 लीटर घी जब्त कर सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि सूरज नगर में माणक इंटरप्राइजेस पर पूजा के नाम पर नकली घी बेचा जा रहा है। इस पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची और जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने बताया कि अंकित कुमार जैन की माणक इंटरप्राइजेस नाम से दुकान है। यहां पूजा के नाम पर नकली घी बेचने की शिकायत मिली थी। दुकान से नंदादीप पूजा घी के नाम से मिलावटी घी मिला। एक लीटर, 500 मिली लीटर एवं 100 मिली लीटर के पैक में कुल 67 लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये है। खाद्य विभाग के अनुसार दुकान संचालक जैन द्वारा पूजा के नाम पर मिलावटी घी को 183 रुपये प्रति लीटर की दर पर खरीद कर रिटेलर्स को 190 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था। अब यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि रिटेल कारोबारियों द्वारा देशी घी के नाम पर बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है। घी के साथ ही टीम ने नारियल तेल के भी नमूने लिए गए। दुकान संचालक का कहना है कि वह इंदौर से घी मंगवाता है। उसने महिदपुर में भी एक दुकान संचालक को घी बेचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed