{"_id":"62bbeff676956a75c162b59b","slug":"udaipur-murder-news-cm-gehlot-s-effigy-burnt-in-bhopal-sadhvi-said-rajasthan-government-should-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: भोपाल में गहलोत का पुतला फूंका, प्रज्ञा बोलीं- हिंदुस्तान कांग्रेस जिंदा है, देश शर्मिंदा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder: भोपाल में गहलोत का पुतला फूंका, प्रज्ञा बोलीं- हिंदुस्तान कांग्रेस जिंदा है, देश शर्मिंदा है
Wed, 29 Jun 2022 12:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:01 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक की हत्या के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
भोपाल में राजस्थान के सीएम का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक की दिनदहाड़े हत्या के बाद मध्य प्रदेश में भी यह मामला गरमा गया है। भोपाल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। वहीं, भाजा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को हिंदुओं की हत्यारी बताकर इस्तीफे की मांग की है।
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार से इस्तीफा मांगा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार को हिंदुओं की हत्यारी बताया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पोषित आतंकवाद का राजस्थान में क्रियान्वयन पुन: प्रारंभ हो गया है। संभलकर हिंदू, हिंदुस्तान कांग्रेस अभी भी जिंदा है और देश शर्मिंदा है। शहीद कन्हैयालाल अमर रहें।
उमा भारती ने कहा- राजस्थान सरकार को चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हुई हिंसक घटना चिंता का विषय है। अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही हो कि उदाहरण बने। राजस्थान सरकार की सामर्थ्य को अपराधियों की चुनौती है। सभी राष्ट्रभक्त शांति एवं सामंजस्य बनाए रखें।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा- पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मेरी दोनों पक्षों के लोगों से अपील है कि वे धार्मिक उन्माद से नफ़रत फैलाना बंद करें। यही हिंसा को जन्म देता है। यह देश हम सब का है। सभी मिल-जुलकर शांति स्थापित करें। शांति के वातावरण में ही देश तरक़्क़ी करेगा। जैसा बताया जा रहा है कि पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यदि यह सही है तो मुझे पूरा विश्वास है कि आप (अशोक गहलोत) संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
गहलोत का पुतला दहन
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में अटल पथ पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। चंद्रशेखर तिवारी ने अशोक गहलोत से मांग की कि आरोपियों को जनता को सौंप दें। जिस तरह उन्होंने एक निर्दोष टेलर कन्हैयालाल को मौत के घाट उतारा उन्हें सड़क पर फांसी दी जानी चाहिए।