फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Tantrik murdered women in Balaghat in the name of exorcism

MP News: भूत भगाने के नाम पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, गर्दन-रीढ़ की हड्डी टूटी, जगह-जगह दांतों से काटा

Sun, 16 Oct 2022 08:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 16 Oct 2022 08:19 AM IST
सार

मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर वो उसे तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक बेहोश होने तक उसकी पत्नी को मारते रहे। वहीं पति ने बताया कि महिला के आंतरिक अंगों पर भी दांत से काटने के निशान हैं।

विज्ञापन
Two Tantrik murdered women in Balaghat in the name of exorcism
बालाघाट में अंधविश्वास में महिला की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

बालाघाट से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा और बेरहमी से पीटा। इस दौरान महिला की पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हडि्डयां टूट गईं। हार्ट और फेफड़ों में भी चोंटें आई। दोनों तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कटंगी से करीब दो किमी दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर में परिजन महिला की झाड़-फूंक करवाने लगे गए थे। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति सुंदरलाल बाहेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद हम उसे गांव खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा घुसे होने की बात कही। इस बीच वे भगवान की सवारी आने का दावा करने लगे। इसके बाद उन्होंने गीता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पति ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। जब तक गीता बेहोश नहीं हो गई, मारते रहे। जब वो बेहोश हो गई तो डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। हम उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृत महिला गीता बाई (40 वर्ष) का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। कटंगी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज महाजन ने बताया कि पीएम में आंतरिक चोट होना पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि पिटाई से महिला के हार्ट, फेफड़ों में चोटें आई थी। पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। परिजनों का कहना है कि आंतरिक अंगों में दांत के निशान हैं। तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed