MP News: छतरपुर पंचायत कार्यालय में शराब पार्टी करने पर कार्रवाई, सहायक और चौकीदार निलंबित
छतरपुर पंचायत कार्यालय में शराब पार्टी करने के मामले में जिला कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 2 हरिशंकर सेन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके साथ शराब पीने वाले चौकीदार पर भी कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने जनपद पंचायत छतरपुर के सहायक ग्रेड-2 हरिशंकर सेन को कार्यालय में पीने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग मिलने के बाद निलंबित किया है। मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत कदाचार की श्रेणी में होने से निलंबन की कार्रवाई हुई है।
जनपद पंचायत छतरपुर में मंदिरा पीने पर चौकीदार भी निलंबित
सीईओ जिला पंचायत छतरपुर ए.बी. सिंह ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय छतरपुर के चौकीदार रामबगस रैकवार को भी इस मामले में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
