{"_id":"60a7f591bbdf543fa802e66d","slug":"two-sisters-arrested-for-espionage-in-mhow-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : महू में पाकिस्तानियों के संपर्क में थीं दो बहनें, पुलिस ने जासूसी के आरोप में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : महू में पाकिस्तानियों के संपर्क में थीं दो बहनें, पुलिस ने जासूसी के आरोप में पकड़ा
Fri, 21 May 2021 11:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 May 2021 11:32 PM IST
सार
बताया जाता है कि दोनों बहनें फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानियों के साथ जुड़ी थीं। अब जासूसी के आरोप में इनसे एटीएस आईबी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील की पुलिस 27 और 31 साल की दो बहनों से जासूसी के आरोप में पूछताछ कर रही है। इनपर आरोप है कि दोनों दो पाकिस्तानी युवकों के संपर्क में थीं। युवक पूर्व सैन्यकर्मी बताया जा रहा है। इनसे एटीएस आईबी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि ये फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानियों के साथ जुड़ी थीं ।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों बहनों ने इस मामले में सच्चाई नहीं बताई है। पुलिस लगातार दोनों की तलाशी ले रही है। उनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक महू आर्मी कैंट एरिया में दो बहनें और एक पुरुष को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। कुछ तथ्यों के साथ-साथ इनसे कुछ गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है अगर कुछ भी पता चलता है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
