फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two new aerobridges will be built at the Indore airport

इंदौर को बड़ी सौगात: एयरपोर्ट पर बनेंगे दो नए एयरोब्रिज, मार्च 2022 तक पूरा होगा निर्माण

Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

इंदौर एयरपोर्ट को जल्द ही एयरोब्रिज की सौगात मिल सकती है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से इंदौर एयरपोर्ट को 2000 एकड़ जमीन आवंटित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Two new aerobridges will be built at the Indore airport
इंदौर हवाई अड्डा (फाइल)

विस्तार

हवाई सुविधाओं में विस्तार होने के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट को अब एयरोब्रिज की सौगात मिलने की उम्मीद है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अनुरोध किया है कि इंदौर एयरपोर्ट को 2000 एकड़ जमीन आवंटित की जाए जिससे इंदौर एयरपोर्ट पर नए डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टर्मिनल के साथ-साथ नए रनवे का निर्माण किया जा सके। मार्च 2022 तक इंदौर में दो नए एयरोब्रिज का भी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि कृषि उत्पादों से जुड़े पेरिशेबल कार्गो के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि उड़ान 2.0 योजना प्रारंभ की गई है। कृषि उड़ान 2.0 का उद्देश्य कृषि-उपज और हवाई परिवहन के बेहतर एकीकरण और अनुकूलन के माध्यम से मूल्य प्राप्ति में सुधार लाने और विभिन्न और गतिशील परिस्थितियों में कृषि-मूल्य श्रृंखला में स्थिरता और लचीलापन लाने में योगदान देना है। इस योजना में हवाई परिवहन द्वारा कृषि-उत्पादों के परिवहन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के संकल्प के तहत हो रहा काम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का संकल्प के देश का हर नागरिक हवाई यात्रा कर सके इसे प्रत्यक्ष रूप देने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छोटे शहरों में एयरपोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं तथा कम से कम दामों में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इंदौर एयरपोर्ट का विकास इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर को मिला संस्कृति, उद्योग एवं पर्यटन का संगम 
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर के लिए बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है कि यहां से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए सीधी उडान सेवा शुरू हुई है। हम सभी के लिए प्रयागराज एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है। जैसा कि हम जानते है कि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन्दौर से गुजरात के व्यापारिक शहर सूरत को जोडऩे के लिए और राजस्थान के ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी जोधपुर के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। संस्कृति, उद्योग एवं पर्यटन का त्रिवेणी संगम इंदौर शहर को मिला है। इसके लिए मंत्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर एवं मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया। 


पहले 12 शहर से जुड़ा था, अब हुए 23
मंत्री सिलावट ने कहा कि मंत्री सिंधिया के केन्द्रीय मंत्री बनने के पहले 8 जुलाई तक इंदौर देश के केवल 12 शहरों से जुड़ा था। सिंधिया  के उड्डयन मंत्री बनने के बाद इंदौर देश के 23 से अधिक नए शहरों की हवाई सेवाओ से जुड़ गया है। सिंधिया से अनुरोध किया कि इंदौर से सप्ताह में एक दिन चलने वाली दुबई उडान को सप्ताह में तीन दिन किया जाए। इन्दौर से शारजाह की उडान शीघ्र शुरू की जाए। धार्मिक दृष्टिकोण से इंदौर से काफी यात्री वैष्णोदेवी एवं शिर्डी जाते है इसलिए इंदौर से जम्मू और इंदौर से शिर्डी एवं इंदौर से तिरुपति और इंदौर से देहरादून की उड़ाने भी प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed