{"_id":"63872d63051fd0444e35e576","slug":"two-naxals-shot-dead-in-encounter-with-hawk-force-in-mp-operation-still-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बालाघाट-मंडला सीमा पर दो इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, एक पर 20 लाख, दूसरे पर 12 लाख का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बालाघाट-मंडला सीमा पर दो इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, एक पर 20 लाख, दूसरे पर 12 लाख का था इनाम
Wed, 30 Nov 2022 05:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:20 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंडला-बालाघाट जिले की सीमा पर पुलिस के हॉक फोर्स और नक्सलियों में हुई मुठेभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। उनमें से एक पर 20 लाख रुपये, वहीं दूसरे पर 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों की मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी तलाश थी।
विज्ञापन
दो नक्सलियों को मार गिराया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले के गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूपखार तथा मंडला जिले के मोतीनाला के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस की हॉक फोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। गोली लगने से एक नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है जो घने जंगल में भाग निकला। पुलिस ने उसकी सघन तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल मध्यप्रदेश के मंडला जिले एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। मारे गए नक्सली कान्हा भोरमदेव नक्सली दलम कमेटी के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। उनके पास से एक एके-47 भी बरामद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजेश उर्फ नंदा वंजाम उम्र 19 वर्ष पाल गुंडम थाना भेज्जी जिला सुकमा बस्तर का निवासी है। वह भोरमदेव एरिया कमेटी का कमांडर बताया गया है। उस पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र सरकार ने 12 लाख और छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। इस प्रकार उस पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में ढेर दूसरा नक्सली गणेश उम्र 27 वर्ष साकिन नरगुडा थाना कासनपुर जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र का निवासी है। वह एरिया कमेटी में जोन कोऑर्डिनेशन टीम प्रभारी था। उसके पास से एसएलआर बरामद हुई है। गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र ने चार लाख, छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह वह भी 12 लाख रुपये का इनामी नक्सली था।
विज्ञापन
Madhya Pradesh | Two Naxals were killed in an encounter in a Kanha park across Mandla and Balaghat districts. Operation still underway: Addl SP, Mandla district
विज्ञापन विज्ञापन— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 30, 2022
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉक फोर्स टीम ने कान्हा किसली पार्क से आगे सूपखार इलाके में हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने फोन पर बताया कि पुलिस को इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉक फोर्स टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह समेत मंडला-बालाघाट के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
