फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two minor girl raped in Madhya Pradesh, one victim is under two years old

मध्य प्रदेश में डेढ़ साल की बच्ची को फूफा ने बनाया हवस का शिकार, एक अन्य नाबालिग बच्ची का रेप

Fri, 27 Apr 2018 05:49 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Fri, 27 Apr 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two minor girl raped in Madhya Pradesh, one victim is under two years old
बच्ची के साथ रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मध्य प्रदेश में डेढ़ साल की एक मासूम समेत दो बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ उसके फूफा ने रेप किया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की रात डेढ़ साल की मासूम बच्ची अपने पिता के साथ सो रही थी। इस दौरान उसके बगल में लेटे फूफा ने उसका रेप किया। बच्ची के रोने पर घटना का खुलासा हुआ। फूफा ने बच्ची के पिता को धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठेगा। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर थाने की है। यह इलाका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। डरे सहमे पिता ने इटारसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर रात पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात बड़वानी जिले में सेंधवा की है, जहां नांगलवाड़ी इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी प्रदीप ने दरिंदगी की। बच्ची खेत पर चारा लेने गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed