फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two madhya pradesh students booked for facebook post on hindus god

मध्यप्रदेश: हिंदू देवी-देवताओं पर लिखा पोस्ट, दो दलित छात्र के खिलाफ FIR दर्ज

Fri, 27 Oct 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
two madhya pradesh students booked for facebook post on hindus god

मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार को दो छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में दलित कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों छात्रों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। एफआईआर के मुताबिक दोनों छात्रों ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने खरगोन सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज के दो छात्रों की शिकायत पर रितेश महेश्वरी और ओजस निजली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि महेश्वरी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर आश्चर्य प्रकट करते हुए लिखा है कि लोग दिवाली के अवसर पर देवी लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा क्यों करते हैं, उन्हें इस दिन भगवान राम की पूजा करनी चाहिए, जो दिवाली के दिन ही अयोध्या लौटे थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने दो लोगों को कुचला, लोगों ने सिर पर जूता रखकर घुमाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि निजली ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत में लक्ष्मी और कुबेर जैसे देवी-देवता हैं, फिर भी हंगर इंडेक्स में भारत 100वें पायदान पर है। अनुसूचित जाति जनजाती सरक्षण मोर्चा दोनों छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ खरगोन में प्रदर्शन कर रहा है। 

दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों के पोस्ट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के खिलाफ है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट आपत्तिजनक है या नहीं ये कोर्ट तय करेगी। इलाके के एसपी डी कल्याण चक्रबर्ती का कहना है कि कुछ लोग इस मामले को अलग रंग देने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed